Stock Market Trend: कच्चा तेल और रुपया फिलहाल बाजार के पक्ष में नहीं, जानिए आज कैसे बन सकता है पैसा

Stock Market Trend : ट्रंप के ईरान का प्रस्ताव खारिज करने से कच्चे तेल में हल्की बढ़त दिख रही है। इसके भाव 105 डॉलर के करीब है। उधर सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई है। चांदी 8% चढ़कर 87 डॉलर के करीब दिख रही है

अपडेटेड May 12, 2026 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market Trend:Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने लिए आज के अपने दो पसंदीदा शेयर बताते हुए कहा कि उनको FORTIS और DLF में कमाई को मौके दिख रहे हैं

Stock Market Trend : ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्पति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रोपोजल को खारिज करते हुए कहा कि सीजफायर लाइफ सपोर्ट पर है। उधर,ईरान के विदेश मंत्रालय ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की मांग को अनुचित बताया है। पश्चिम एशिया में सीजफायर टूटने के खतरे से ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 140 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। FIIs की भी कल कैश और वायदा मिलाकर 11000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली थी। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। डाओ फ्यूचर्स भी नरम नजर आ रहा है। उधर कल अमेरिकी इंडेक्सों में दिखी हल्की बढ़त दिखी थी। नैस्डैक और S&P 500 नए शिखर पर पहुंचे थे।

ट्रंप के ईरान का प्रस्ताव खारिज करने से कच्चे तेल में हल्की बढ़त दिख रही है। इसके भाव 105 डॉलर के करीब है। उधर सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई है। चांदी 8% चढ़कर 87 डॉलर के करीब दिख रही है। COMEX GOLD भी 4750 डॉलर के पार नजर आ रहा है। आइए देखते हैं ऐसे में आज क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति और कहां बन सकता है पैसा।

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस- 23933-24044 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24109-24166/24206 पर है। इसके लिए पहला बेस 23751-23780 पर और बड़ा बेस 23557/23609-23666 पर है। कल बेस-1 (24067-23981) टूटने के बाद निफ्टी दो बार बेस-2 (23817) तक टूटा। FIIs की भारी बिकवाली हुई है। इन्होंने कैश/इंडेक्स/स्टॉक फ्यूचर्स में बेचा है। नेट शॉर्ट 2.21 लाख पर पहुंच गए हैं। 23900-24000 जोन में भारी कॉल राइटिंग हुई है। 24044 (बड़ी बाधा) 20DEMA पर प्लेस्ड है।

आज एक्सपायरी के दिन 23800 पर पुट, फिर 23600 और 23500 पर पुट राइटिंग है। कच्चा तेल और रुपया फिलहाल बाजार के पक्ष में नहीं हैं,US मार्केट से फ्लैट सकेंत मिल रहे हैं। निफ्टी पहले ही 24200-24000 एक्सपायरी सेटअप से 300-350 अंक टूट चुका है। ध्यान से ट्रेड करें,बेस-1 बेहद अहम है,निफ्टी और FMCG पर नजर बनाकर रखें।

निफ्टी IT अगर 29600-29734 (20DEMA) के ऊपर टिकता है तो दबाव कम होगा।अगर हालात और बिगड़े और 23780-23751 तोड़े,तो नीचे 23666-23609 संभव है। बेस-1 से रिवर्सल मिला तो पहले 23933 फिर 24000-24044 तक उछाल संभव है। आंकड़ों/परिस्थितियों के मुताबिक 24000/24044-23780/751 के बीच रेंज संभव है। अगर कुछ असाधारण हुआ तो रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के ऊपर या नीचे चाल संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55556-55667 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55888-56067/56234 पर है। इसके लिए पहला बेस 54040-54177 पर और बड़ा बेस 53467/53645-53813 पर है। कल ही कहा था 54834 के नीचे 54601 और 54334 जोन टेस्ट करेगा। शुरुआती LOW 54600 और दिन का LOW 54346 के पास था, 54000-54200 के ऊपर रहा। SBI 200DEMA के नीचे बंद हुआ। भारी कॉल राइटिंग हुई,पुट राइटिंग अब भी कमजोर है।

FIIs ने कल बैंक निफ्टी में खरीदारी की,दूसरे हाफ में मजबूती दिखी। 55556-55667 पर 10/20DEMA, छोटे रिवर्सल के लिए रजिस्टेंस-1 पार करना जरूरी है। रजिस्टेंस-1 के नीचे कमजोरी बनी रहेगी और बेस-1 तक गिरावट मुमकिन है। ध्यान रहे 54177-54040 बेहद अहम सपोर्ट जोन है। यहां शॉर्ट सौदों को चेक करें। आज या फिर कल अगर यह सपोर्ट टूटा तो 53645-53467 तक फिसलने का खतरा है।

Trading Plan: कंसोलिडेशन के बीच जारी रह सकता है बिकवाली का दबाव, जानिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

आज इन दो शेयरों पर रहे

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने लिए आज के अपने दो पसंदीदा शेयर बताते हुए कहा कि उनको FORTIS और DLF में कमाई को मौके दिख रहे है। इनमें से एक लांग कॉल है दूसरी शॉर्ट कॉल है। FORTIS में 974 रुपए के आसपास 962 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 998 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। वहीं, DLF में 590 रुपए के आसपास 598 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 574 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।