Get App

IT Stocks : IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी के सभी टॉप 5 लूजर IT सेक्टर से, इन शेयरों में अब क्या करें?

IT Stocks : ओपन एआई ने ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी नाम का एक नई कंपनी लॉन्च की है। नई कंपनी दूसरी कंपनियों को AI सिस्टम बनाने में मदद करेगी। OpenAI कंपनियों के अंदर ही फॉरवर्ड डेप्लाड इंजीनियर्स को रखेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 12, 2026 पर 11:24 AM
IT Stocks : IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी के सभी टॉप 5 लूजर IT सेक्टर से, इन शेयरों में अब क्या करें?
IT Stocks : ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी ने OpenAI और 19 ग्लोबल कंपनियों से करार किया है। ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी में OpenAI की मेजोरिटी हिस्सेदारी होगी

IT Stocks : IT शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इससे बाजार का मूड खराब हो गया है। निफ्टी करीब 190 अंक फिसलकर 23650 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज ज्यादा गिरावट है। OpenAI की ओर से नया मॉडल लॉन्च करने से IT इंडेक्स में 3.5 फीसदी की तेज गिरावट देखने को मिली है। TCS, इंफोसिस और विप्रो 3 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। निफ्टी के सभी टॉप 5 लूजर IT सेक्टर से हैं। दरअसल,ओपन एआई (OpenAI) ने ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी (OpenAI Deployment Company) लॉन्च की है। इसका भारतीय IT सेक्टर क्या असर होगा,आइए इस पर डालते हैं एक नजर।

भारतीय IT कंपनियों में दबाव क्यों?

ओपन एआई (OpenAI) ने ओपन एआई डिप्लॉयमेंट कंपनी नाम का एक नई कंपनी लॉन्च की है। नई कंपनी दूसरी कंपनियों को AI सिस्टम बनाने में मदद करेगी। OpenAI कंपनियों के अंदर ही फॉरवर्ड डेप्लाड इंजीनियर्स (Forward Deployed Engineers) को रखेगी। OpenAI के एक्सपर्ट ग्राहकों के वर्कफ्लो रीडिजाइन करेंगे। भारतीय IT कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए यही काम करती हैं। इसके चलते इनके की प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इसी वजह से आज भारतीय आईटी कंपनियों पर दबाव बना है।

OpenAI का बड़ा कदम, भारतीय कंपनियों के लिए खतरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें