40 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली कंपनी को मिला ₹37 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में लगा अपर सर्किट

HEC Infra Projects Shares: इंजीनियरिंग कंसल्टेशन और कॉन्ट्रैक्टर फर्म, एचईसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (HEC Infra Projects) के शेयरों में गुरुवार 17 अगस्त को जबरदस्त तेजी आई। कंपनी के शेयर अपनी 10 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा को छूकर 40.35 रुपये के भाव पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी हरियाणा की स्टेट पावर यूटिलिटी से 37.01 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आई है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 3:30 PM
HEC इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 13.35 करोड़ रुपये रहा

HEC Infra Projects Shares: इंजीनियरिंग कंसल्टेशन और कॉन्ट्रैक्टर फर्म, एचईसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (HEC Infra Projects) के शेयरों में गुरुवार 17 अगस्त को जबरदस्त तेजी आई। कंपनी के शेयर अपनी 10 प्रतिशत की अपर सर्किट सीमा को छूकर 40.35 रुपये के भाव पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी हरियाणा की स्टेट पावर यूटिलिटी से 37.01 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलने की खबर के बाद आई है। HEC इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ खुले और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 9.95% की ऊपरी सर्किट सीमा 40.35 रुपये पर पहुंच गए।

कंपनी ने शेयर बाजारों भेजी सूचना में बताया कि उसे हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (Haryana Vidyut Prasaran Nigam) से कुल मिलाकर 37.01 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। बता दें कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, राज्य में बिजली के ट्रांसमिशन और वितरण का काम देखती है।

यह ऑर्डर फरीदाबाद, सिरसा और रोहतक क्षेत्रों में 132 KV और 66 KV की कंपोजिट ट्रांसमिशन लाइन के लिए जरूरी उपकरणों की सप्लाई, सिविल, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए मिला है। कंपनी ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन परियोजना 15 महीने के भीतर पूरी हो जाएगी।


यह भी पढ़ें- 45 हजार बन गए एक करोड़, अब फिर शेयर बने रॉकेट, अभी 51% चढ़ेगा भाव

इससे पहले HEC इंफ्रा प्रोजेक्ट्स ने पिछले हफ्ते अपने जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 13.35 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11.03 करोड़ रुपये था। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 64 फीसदी बढ़कर 20 लाख रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12 लाख रुपये था।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट्स 68 फीसदी बढ़कर 26.83 लाख रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 15.95 लाख रुपये था। बता दें कि HEC इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, अहमदाबाद मुख्यालय वाली एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इसकी मार्केट वैल्यू करीब 40 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।