Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार 5 जून को कई अहम स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं। ऐसे में इन शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में शुक्रवार 5 जून को कई अहम स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं। ऐसे में इन शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Aurobindo Pharma
फार्मा कंपनी को 5 mg और 10 mg टॉफासिटिनिब टैबलेट्स के लिए अमेरिकी FDA की अंतिम मंजूरी मिल गई है। यह Xeljanz की जेनेरिक दवा है। इसका इस्तेमाल रूमेटाइड आर्थराइटिस, सोरियाटिक आर्थराइटिस और अल्सरेटिव कोलाइटिस के इलाज में किया जाता है। दवा का निर्माण कंपनी की सब्सिडियरी APL Healthcare Unit IV में होगा। इसे तुरंत अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 780 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह इश्यू 56% ओवरसब्सक्राइब हुआ और इसमें Goldman Sachs, BNP Climate Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों के साथ Motilal Oswal, Mirae Asset, Kotak Mahindra, JM Financial और Baroda BNP Paribas जैसे घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने भी हिस्सा लिया।
Wockhardt
वॉकहार्ट अपनी नई एंटीबायोटिक दवा Zaynich को यूरोप में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में इस दवा को यूरोप के साथ अन्य उभरते बाजारों में भी पेश करने की है। इस लॉन्च से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी मजबूत होने और रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है।
ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक को सेबी से चेतावनी पत्र मिला है। सेबी का कहना है कि बैंक ने एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) को तय लॉक-इन अवधि पूरी होने से पहले ही पैसा वापस ले जाने की अनुमति दी। नियामक ने इसे RBI के निर्देशों और FPI नियमों का उल्लंघन बताया है।
HDFC AMC
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपने HDFC Gold ETF में बड़े एकमुश्त निवेश पर सीमा लगाने का फैसला किया है। 8 जून से फंड 25 करोड़ रुपये से ज्यादा के सीधे निवेश स्वीकार नहीं करेगा। वहीं HDFC Gold ETF FoF में एकमुश्त निवेश की सीमा 10 लाख रुपये प्रति PAN प्रति माह तय कर दी गई है।
Tata Motors Passenger Vehicles
टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि अगर 2030 तक भारत का पैसेंजर व्हीकल बाजार 60 लाख यूनिट तक पहुंचता है, तो टाटा मोटर्स को 20% से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना दोहराई और कहा कि जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 में जिस कारोबार से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही थी, वह आज देश के शीर्ष दो ऑटोमोबाइल कारोबारों में शामिल है।
CG Power and Industrial Solutions
CG पावर कंपनी ने महाराष्ट्र के नासिक में अपने नए एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) स्विचगियर प्लांट में कर्मशियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह यूनिट 748.2 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड विस्तार योजना का हिस्सा है। नया प्लांट कंपनी की मौजूदा यूनिट के साथ मिलकर EHV स्विचगियर और सर्किट ब्रेकर उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।
Rajesh Exports
राजेश एक्सोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता ने कहा कि कंपनी के वित्तीय खुलासे पूरी तरह सही हैं और सेबी की आपत्ति रेवेन्यू कैलकुलेशन के तरीके को लेकर है। उनका कहना है कि सेबी ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू को ध्यान में नहीं रखा। इससे एक दिन पहले सेबी ने आरोप लगाया था कि कंपनी के कुल रेवेन्यू का 97% से 99% हिस्सा उसकी विदेशी सब्सिडियरी, खासकर Valcambi SA, से आता है, जबकि इन कंपनियों के वित्तीय आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए थे।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।