HEG Shares: ग्रेफाइट कंपनी एचईजी के लिए आज का दिन भारी उठा-पटक वाला रहा। दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर शुरुआती कारोबार में इसके शेयर 6% से अधिक उछल पड़े लेकिन फिर एकाएक इसने अपनी चाल बदल दी और इंट्रा-डे हाई से यह 12% से अधिक टूट पड़ा। यह स्थिति तो तब आई, जब दिसंबर 2025 तिमाही में इसका मार्जिन कई तिमाहियों के हाई पर पहुंच गया। बिकवाली का दबाव तो इतने तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 5.43% की गिरावट के साथ ₹530.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹561.20 के मुकाबले 6.47% उछलकर ₹598.50 के लेवल तक चढ़ गया लेकिन फिर इस इंट्रा-डे डाई से यह 12.56% टूटकर ₹523.30 तक आ गया।
