टूव्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 7 मई के कारोबार में 5.5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 5458 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 3.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 5350 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी है। दरअसल मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने शेयर को अपग्रेड किया है, जिससे खरीद बढ़ी। जेफरीज ने हीरो मोटोकॉर्प के शेयर के लिए रेटिंग को 'अंडरपरफॉर्म' से बढ़ाकर 'होल्ड' कर दिया है। हालांकि टारगेट प्राइस 5,000 रुपये प्रति शेयर ही बरकरार रखा है।
