Get App

Hero MotoCorp Share: स्टॉक में क्यों नज़र नहीं आ रही मजबूती, एक्सपर्ट से जानें कहां तक दिख सकता है भाव

Hero MotoCorp Share: मानस जायसवाल ने कहा कि स्टॉक में मौजूदा स्तर से रिवर्सल देखने को मिल सकता है। आज ही शेयर ने अपने 200 DMA को टेस्ट किया है। लिहाजा जिन निवेशकों ने इस स्टॉक में लॉन्ग पोजिशन बनाई है वह इसमें 3700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ अपनी पोजिशन को होल्ड करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 1:50 PM
Hero MotoCorp Share: स्टॉक में क्यों नज़र नहीं आ रही मजबूती, एक्सपर्ट से जानें कहां तक दिख सकता है भाव
हीरो मोटोकॉर्प का EBITDA तिमाही के दौरान 8.4 फीसदी बढ़कर 1,476 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में दर्ज 1,362 करोड़ रुपये से अधिक है

हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में दबाव का सिलसिला जारी है। बाजार में गिरावट की मार हीरो मोटोकॉर्प के शेयर ने भी झेला। बीते 1 हफ्ते में स्टॉक में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। बीते 1 साल में शेयर ने 21 फीसदी लुढ़का है। कंपनी का मार्केट शेयर कुछ घटा है, लेकिन कंपनी ने नए प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ाया है। ऐसे में अगर आपको इस स्टॉक में नुकसान हो रहा है तो अब आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते है क्या इस स्टॉक में क्या है एक्सपर्ट की राय।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि स्टॉक में मौजूदा स्तर से रिवर्सल देखने को मिल सकता है। आज ही शेयर ने अपने 200 DMA को टेस्ट किया है। लिहाजा जिन निवेशकों ने इस स्टॉक में लॉन्ग पोजिशन बनाई है वह इसमें 3700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ अपनी पोजिशन को होल्ड करें।

उन्होंने आगे कहा कि अगर शेयर 4000-4100 रुपये के रेंज को ब्रेक करके उसके ऊपरी स्तर को होल्ड करता है और ऊपरी लेवल पर ट्रेड करना शुरु करें तो रिकवरी में 4700-4800 रुपये के भाव स्टॉक दिखा सकता है।

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही नतीजे पेश किए थे जिसके मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 1203 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,073 करोड़ रुपये था।कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 10,211 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के 9,724 करोड़ रुपये के मुकाबले 5 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें