उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार नौवें दिन दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी भी नरम रही।ऑटो और IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसले है। IT शेयरों में LTTS, परसिस्टेंट और कोफोर्ज 3% तक गिरे। वहीं चुनिंदा फार्मा और NBFCs में खरीदारी रही। मणप्पुरम वायदा बैन से बाहर निकलने के बाद 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। M&M की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e और BE 6 की बंपर बुकिंग M&M में जोश भर नहीं पाई । शेयर में करीब 4 परसेंट की गिरावट आई। वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। हालांकि शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश है। नोमूरा और सिटी ने करीब 3700 के लक्ष्य दिए। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
Sona BLW Precision (Fut)- मानस जयसवाल Sona BLW Precision (Fut) के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 470 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
रचना वैद्य के पसंदीदा शेयर
Adani Enterprises(Fut): रचना वैद्य Adani Enterprises के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2210 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2140 - 2120 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Infosys (Fut)- आशीष बहेती Infosys के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1820 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1890 - 1930 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Nykaa (FUT)- राजेश सातपुते Nykaa के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 162 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 175 - 178 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
सच्चिदानंद उत्तेकर के पसंदीदा शेयर
TCS (FUT)- सच्चिदानंद उत्तेकर TCS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3895 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4010 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।