Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ एमएंडएम, आदित्य बिड़ला फैशन, इन शेयरों में भी आगे मिल सकता है बड़ा प्रॉफिट

अनुज सिंघल ने कहा कि सालाना आधार पर मुनाफा 35% और रेवेन्यू 18% बढ़ा है। सभी सेगमेंट का परफॉर्मेंस बेहतर रहा जबकि कॉस्ट घटने से मार्जिन में सुधार रहा। जनरल मेडिसिन सेगमेंट में वॉल्यूम 11% बढ़ा। मैनेजमेंट को मौजूदा मार्जिन कायम रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 10:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि सालाना आधार पर मुनाफा 35% और रेवेन्यू 18% बढ़ा है। सभी सेगमेंट का परफॉर्मेंस बेहतर रहा

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार नौवें दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22800 के नीचे आया। बैंक निफ्टी भी नरम रही। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में M&M (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि कंपनी ने हाल में लॉन्च EVs की बुकिंग अपडेट जारी किए। eSUVs (XEV 9e और BE 6) की पहले दिन 30,179 बुकिंग किया। कुल बुकिंग वैल्यु `8,472 करोड़ (एक्स शोरूम भाव) पर है। प्रति गाड़ी औसत एक्स-शोरूम भाव `28 लाख पर रहा। कुल बुकिंग में XEV 9e 56%, BE 6 44% पर रहा। कुल बुकिंग में 3 टॉप एंड मॉडल की हिस्सेदारी 73% पर है। अगले महीने से डिलिवरी शुरू होंगी। पहले दिन की बुकिंग 6 महीने की सेल्स के बराबर है।

फोकस में GSK फार्मा (GREEN)


अनुज सिंघल ने कहा कि सालाना आधार पर मुनाफा 35% और रेवेन्यू 18% बढ़ा है। सभी सेगमेंट का परफॉर्मेंस बेहतर रहा जबकि कॉस्ट घटने से मार्जिन में सुधार रहा। जनरल मेडिसिन सेगमेंट में वॉल्यूम 11% बढ़ा। मैनेजमेंट को मौजूदा मार्जिन कायम रहने की उम्मीद है। H1FY26 में दो ऑन्कोलॉजी ब्रांड Zejula और Jemperli को कमर्शियलाइज होंगे। पहले कमर्शियलाइजेशन FY25 में होने की उम्मीद थी ।

फोकस में ग्लेनमार्क (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। 351 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 348 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। मार्जिन 17%, FY25 के लिए गाइडेंस 19% का था। सालाना आधार पर R&D खर्च में 27% की गिरावट रहा। कंपनी ने 2HFY25 में रिकवरी की उम्मीद जताई थी। अमेरिका में सुस्त प्रदर्शन की वजह से भाव में गिरावट रही।

AB फैशन (RED)

सालाना आधार पर घाटा 77.9 करोड़ से कम होकर 51.3 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 3.3% बढ़कर करीब `4,305 करोड़ रुपये पर रहा। लाइफ स्टाइल बिजनेस फ्लैट, Q3 में `1820 करोड़ का रेवेन्यू रहा जबकि Q2 में दुर्गा पूजा शिफ्ट होने से पेंटालून की ग्रोथ पर असर देखने को मिला। लागत में कमी से मार्जिन में सुधार दिखा।

BRITANNIA

अनुज सिंघल को ब्रिटानिया का शेयर पसंद आ रहा है। FMCG में रिवर्सल के कुछ संकेत मिल रहे है। पिछले 5 दिनों से शेयर एक छोटी रेंज में है। शेयर छोटी रेंज से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। 50 DMA पर सपोर्ट की कोशिश कर रहा। शुक्रवार को 20 DEMA तक पहुंचा। 3 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही जबकि वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई ।

JUBILANT FOOD

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि JUBILANT FOOD शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 200 DMA के करीब से रिवर्सल रहा जबकि शुक्रवार को 50 DMA के ऊपर क्लोजिंग रही। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। शुक्रवार को शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

Ajax Engineering IPO Listing: ₹629 के शेयरों की ₹576 पर एंट्री, आईपीओ निवेशकों को शॉक

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।