फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार सतर्क नजर आ रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है लेकिन वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी दिख रही है। HDFC बैंक और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भरा है। एसेंचर के कमजोर सेंटिमेंट भारतीय IT कंपनियों का भी मूड बिगड़ा है।2.5 फीसदी से ज्यादा निफ्टी IT इंडेक्स फिसला है। एम्फैसिस, ऑरेकल, टेक महिंद्रा 3 से 5 फीसदी तक टूटे हैं। NSE के IPO का रास्ता साफ होने की उम्मीद से BSE में आज फिर 12% का उछाल आया है। 3 दिन में शेयर करीब 30% चढ़ा है। साथ ही कैपिटल मार्केट से जुड़े दूसरे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। CDSL, MCX और मोतीलाल ओसवाल 3 से 4% उछले है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Siemens: प्रकाश गाबा Siemens के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 6730 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 7000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Bajaj Auto -मानस जयसवाल Bajaj Auto के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 11790 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 12150 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Cummins- राजेश सातपुते Cummins के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 3820 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 3950 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की पसंद
Abb India: आशीष बहेती Abb India के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7750 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 8100 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Indian Hotels- आशीष बहेती Indian Hotels के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 680 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 715 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Hero motocrop: सन्नी अग्रवाल को हीरोमोटोकॉर्प के शेयर काफी पसंद आ रहे है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 7900 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।