Dividend Stock: Infosys दे रही है ₹26 का अंतरिम डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर; शेयर एक महीने में 20% चढ़ा

Dividend Stock: इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये का अंतरिम और 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी का मार्केट कैप 4.79 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। सितंबर 2026 तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़ गया

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 12:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Infosys के अंतरिम डिविडेंड के लिए पेआउट डेट 11 नंवबर है।

IT कंपनी इंफोसिस के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड की घोषणा कंपनी ने हाल ही में जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ की थी। अंतरिम डिविडेंड के लिए पेआउट डेट 11 नंवबर है।

इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये का अंतरिम और 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 13.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर 2026 तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7,823 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में मुनाफा 7,364 करोड़ रुपये था। मार्जिन 21 प्रतिशत पर स्थिर रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10.2 प्रतिशत बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2025 तिमाही में 44,490 करोड़ रुपये था। साल के बाकी बचे समय के लिए इंफोसिस ने रेवेन्यू गाइडेंस को पहले के 1.5-3 प्रतिशत से घटाकर 1-2 प्रतिशत कर दिया है।


Infosys का शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत मजबूत

इंफोसिस के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1182 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4.79 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक महीने में लगभग 20 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं साल 2026 में अब तक 27 प्रतिशत नीचे आया है। 2 साल में कीमत 30 प्रतिशत गिरी है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,727.85 रुपये और एडजस्टेड लो 980.30 रुपये है। नवंबर 2025 में इंफोसिस ने अपना अब तक का सबसे बड़ा शेयर बायबैक किया था। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स से 18000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे थे। बायबैक प्राइस 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Stock Market Holidays: नवंबर में शेयर बाजार 11 दिन बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट और दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग्स

शेयर पर ब्रोकरेज की राय

ICICI Securities ने इंफोसिस के शेयर के लिए "रिड्यूस" रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट प्राइस 940 रुपये से बढ़ाकर 1,030 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। जेफरीज ने "होल्ड" रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन टारगेट 1,020 रुपये से बढ़ाकर 1,160 रुपये कर दिया है। नोमुरा ने "बाय" रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने "न्यूट्रल" रेटिंग के साथ 1,000 रुपये का टारगेट सेट किया है। Citi ने "न्यूट्रल" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट 1,030 रुपये से बढ़ाकर 1,105 रुपये कर दिया है। मॉर्गन स्टेनली ने "इक्वलवेट" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 976 रुपये से बढ़ाकर 1,075 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।