Stock Market Holidays: नवंबर में शेयर बाजार 11 दिन बंद, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट और दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग्स

Stock Market Holidays: नवंबर में बाजार के लिए वीक डे के दौरान पहला पब्लिक हॉलिडे 10 नवंबर को है। इस दिन दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते ट्रेडिंग नहीं होगी। उसके बाद 24 नवंबर को 'प्रकाश गुरुपर्ब श्री गुरु नानक देव' के अवसर पर बाजार बंद रहेगा

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 9:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिवाली के दिन नियमित ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार बंद रहेगा। लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।

अक्टूबर का महीना खत्म हो चला है और नए महीने नवंबर की शुरुआत होने जा रही है। नवंबर में शेयर बाजार 11 दिन बंद रहने वाले हैं। शेयर बाजारों और कमोडिटीज में ट्रेडिंग के प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) में वैसे तो हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है। लेकिन कुछ पब्लिक हॉलिडेज और दूसरे खास मौकों पर भी मार्केट बंद रहता है। छुट्टियों की लिस्ट BSE, NSE और MCX प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहती है।

सबसे पहले बात करते हैं शेयर बाजारों की। नवंबर में शनिवार और रविवार के चलते बाजार 9 दिन बंद रहेंगे। वीक डे के दौरान पहला पब्लिक हॉलिडे 10 नवंबर को है। इस दिन दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते BSE, NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। उसके बाद 24 नवंबर को 'प्रकाश गुरुपर्ब श्री गुरु नानक देव' के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

इन दोनों तारीखों पर BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में मॉर्निंग सेशन (सुबह 9 से शाम 5 बजे तक) में कामकाज नहीं होगा। लेकिन ईवनिंग सेशन (शाम 5 से रात 11:30/11:55 बजे तक) में कामकाज होगा।


NSE और MCX पर कौन सा सेशन ओपन

इसी तरह NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट में 10 और 24 नवंबर को छुट्टी है। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है। MCX में भी 10 और 24 नवंबर को सुबह के सेशन में छुट्टी है। लेकिन शाम को 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक का सेशन ओपन है। बाकी छुट्टियां शनिवार और रविवार की हैं।

Groww से टेस्ला, एनवीडिया, एमेजन जैसी यूएस कंपनियों में कर सकते हैं इनवेस्ट, जानिए इसके नियम और शर्तें

शनिवार/रविवार को पड़ रहे त्योहार

8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन

दिवाली के दिन नियमित ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार बंद रहेगा। लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। BSE और NSE पर 1 घंटे के इस विशेष ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग्स इस तरह हैं...

  • ट्रेडिंग मेंबर्स लॉग इन: दोपहर 1.15 बजे से 1.50 बजे तक
  • ब्लॉक डील विंडो: दोपहर 1.50 बजे से 2.05 बजे तक
  • प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2.05 बजे से 2.15 बजे तक
  • ट्रेडिंग विंडो: दोपहर 2.20 बजे से शाम 3.30 बजे तक

  • पीरियोडिक कॉल ऑक्शन सेशन: दोपहर 2:25 बजे से 3:20 बजे तक
  • क्लोजिंग ऑक्शन की गतिविधियां: दोपहर 3:15 बजे से 3:35 बजे के बीच
  • नॉन-CAS सिक्योरिटीज के लिए क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:30 बजे से 3:50 बजे तक
  • CAS सिक्योरिटीज के लिए क्लोजिंग बफर पीरियड: दोपहर 3:35 बजे से 3:50 बजे तक
  • पोस्ट-क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 बजे से शाम 4 बजे तक

बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद

25 दिसंबर: क्रिसमस

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।