Intel का शेयर क्रैश, Nvidia, AMD, डेल भी फिसले, क्या अमेरिका में AI बुलबुला फूटने लगा है?

Nasdaq Composite में शुक्रवार को 5 जून के बाद फीसदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह इंटेल और एमेजन के खराब तिमाही नतीजे हैं। इससे आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में टेक्नोलॉजी कंपनियों के लगातार भारी निवेश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 11:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AMD में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई। सर्वर बनाने वाली Dell और HP के शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई।

अमेरिका में टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को आई गिरावट ने निवेशकों को डरा दिया है। इंटेल के शेयर में 28 फीसदी गिरावट आई। एनवीडिया, एएमडी, डेल और एचपी के शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई। इससे नैस्डेक कंपोजिट इंडेक्स 2.86 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इससे इनवेस्टर्स में डर का माहौल है। क्या अमेरिका में एआई बुलबुला फूटने लगा है?

Nasdaq Composite में 5 जून के बाद सबसे बड़ी गिरावट

Nasdaq Composite में शुक्रवार को 5 जून के बाद फीसदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह इंटेल और एमेजन के खराब तिमाही नतीजे हैं। इससे आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में टेक्नोलॉजी कंपनियों के लगातार भारी निवेश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इनवेस्टर्स यह पूछ रहे हैं कि AI में निवेश का रिटर्न कितने समय में मिलेगा?


सोमवार 3 नवंबर को दुनियाभर के बाजारों पर दिखेगा असर

नैस्डेक कंपोजिट 30 अक्तूबर को 747 अंक गिरकर 25,437 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 1.82 फीसदी गिरकर 7,580 पर बंद हुआ। डाओ जेंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.09 फीसदी यानी 572 अंक गिरकर 51,770 पर बंद हुआ। इस गिरावट का असर सोमवार यानी 3 नवंबर को दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिखेगा। खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आ सकती है, क्योंकि इन बाजारों में तेजी की वजह टेक्नोलॉजी स्टॉक्स रहे हैं।

इंटेल का शेयर 28 फीसदी से ज्यादा क्रैश कर गया

नैस्डेक 6 अक्तूबर को अपनी रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल से 7.8 फीसदी गिर चुका है। इससे अमेरिकी शेयर बाजारों में AI की बदौलत आई तेजी के जारी रहने को लेकर संदेह पैदा होने लगा है। एसएंडपी 500 और नैस्डेक का रिटर्न अक्तूबर में निगेटिव रहा है, जबकि डाओ में हल्की बढ़त है। शुक्रवार को आई गिरावट में Intel और Amazon के खराब तिमाही नतीजों का बड़ा हाथ रहा। Intel का शेयर 28.6 फीसदी क्रैश कर गया।

सेमीकंडक्टर और सर्वर कंपनियों के शेयर भी फिसले

सेमीकंडक्टर और सर्वर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिली। Nvidia का शेयर 4.2 फीसदी फिसला, जबकि AMD में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई। सर्वर बनाने वाली Dell और HP के शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई। Dell 10.8 फीसदी फिसला, जबकि एचपी में 9.6 फीसदी गिरावट आई। रायटर्स के मुताबिक, अक्तूबर में नैस्डेक 100 की मार्केट वैल्यू में 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।

टेक्नोलॉजी कंपनियों ने कर्ज से काफी पैसे जुटाए हैं

अमेरिका में टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर्स कंपनियों ने बीते कुछ सालों में कर्ज से काफी पैसे जुटाए हैं। मेटा ने 97.5 अरब डॉलर फंड जुटाने का प्लान बनाया है। माइक्रोसॉफ्ट बॉन्ड्स के जरिछए करीब 25 अरब डॉलर जुटाने के बारे में सोच रही है।

यह भी पढ़ें: Reliance Industries एनसीडी से 15,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी , जानिए कंपनी का पूरा प्लान

अगल साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश 1 ट्रिलियन पार करने की उम्मीद

मेटा, एमेजान और अल्फाबेट ने मिलकर बीते चार सालों में अरबों डॉलर के बॉन्ड्स इश्यू किए हैं। इससे टेक्नोलॉजी कंपनियों पर बढ़ते कर्ज के बोझ को लेकर चिंता जताई जा रही है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अगले साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश के 1 ट्रिलियन डॉलर पार कर जाने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।