हीरो रियल्टी ने गुरुग्राम में 2000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए साहेब एंटरप्राइज के साथ की पार्टनरशिप

Hero Realty ने कहा कि Saheb Enterprise के साथ मिलकर करीब 20 लाख वर्ग फुट के प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया गया है। हीरो रियल्टी के मुताबिक कंपनी इस प्रोजेक्ट से 2,000 करोड़ रुपये के रेवन्यू प्राप्त करने का टारगेट बना रही है। हीरो रियल्टी के सीईओ धर्मेश शाह ने कहा कि प्रमुख सेक्टर्स में अपनी मौजूदगी दर्ज करने की दिशा में ये एक ऐतिहासिक कदम है

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 2:17 PM
Hero Realty ने दिसंबर 2018 में 900 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुरुग्राम में एक प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के साथ दिल्ली-एनसीआर प्रॉपर्टी मार्केट में प्रवेश किया था

हीरो रियल्टी (Hero Realty) ने गुरुग्राम (Gurugram) में 2,000 करोड़ रुपये के संभावित सेल्स रेवन्यू के साथ 20 लाख वर्ग फुट के मिले-जुले उपयोग वाले प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से बनाने के लिए साहेब एंटरप्राइज (Saheb Enterprise) के साथ करार किया है। बता दें कि हीरो रियल्टी को सुनील कांत मुंजाल का हीरो एंटरप्राइज ( Sunil Kant Munjal's Hero Enterprise) प्रमोट कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक हीरो रियल्टी ने आवास और वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण के लिए साहेब एंटरप्राइज के साथ एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इनके पास 8 एकड़ जमीन है।

ये जमीन गुरुग्राम के सेक्टर 104 में द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) पर स्थित है। हीरो रियल्टी और साहेब एंटरप्राइज दोनों ने इस डील की पुष्टि की है।

हीरो रियल्टी ने कहा कि साहेब एंटरप्राइज के साथ ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (जेडीए) करीब 20 लाख वर्ग फुट के प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए है। हीरो रियल्टी ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट से 2,000 करोड़ रुपये के रेवन्यू प्राप्त करने का लक्ष्य बना रही है।


Hero Realty के सीईओ धर्मेश शाह (Dharmesh Shah, CEO, Hero Realty) ने कहा कि प्रमुख सेक्टर्स में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। शाह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट कंपनी की निरंतर बिक्री वृद्धि को और मजबूत करेगा। ये प्रोजेक्ट इसकी बाजार हिस्सेदारी में महत्वपूर्ण वृद्धि की नींव भी रखेगा।

साहेब एंटरप्राइज के प्रमोटर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और लावण्या सिंह दिनोदिया (Lavanya Singh Dinodia) ने कहा कि यह वेंचर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र (Delhi NCR region) में उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के रियल एस्टेट की पेशकश करेगा।

बाजार में दिख रहा है बुलिश रिवर्सल, इन 3 शेयरों पर शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 19% तक रिटर्न

दिनोदिया ने कहा कि कंपनी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के पास जमीन है। ये क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में एक प्रमुख रियल एस्टेट बाजार के रूप में उभरा है। साहेब एंटरप्राइज़ ने पहले रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के लिए अन्य बिल्डरों के साथ कुछ ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किये हैं।

फरवरी में हीरो रियल्टी ने कारोबार का विस्तार करने की अपनी रणनीति के तहत प्लॉटेड आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए गुरुग्राम में 90 करोड़ रुपये में 5 एकड़ जमीन खरीदी है।

हीरो रियल्टी ने लुधियाना, मोहाली और हरिद्वार में कई प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। हीरो रियल्टी ने 32.5 लाख वर्ग फुट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 27.6 लाख वर्ग फुट जगह को डेवलप किया जा रहा है।

हीरो रियल्टी ने दिसंबर 2018 में गुरुग्राम में एक प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दिल्ली-एनसीआर प्रॉपर्टी मार्केट में प्रवेश करने की घोषणा की थी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।