Get App

Dividend Stock: यह कंपनी देगी ₹6 प्रति शेयर का डिविडेंड, Q4 में मुनाफा 12% बढ़ा

Dividend Share: Hester Biosciences के एक शेयर की कीमत बीएसई पर 10 मई को 1737.90 रुपये थी। पिछले 3 महीने में शेयर की कीमत 18 प्रतिशत और केवल एक महीने में 9 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14 प्रतिशत बढ़कर 304.54 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 266.09 करोड़ रुपये था

Ritika Singhअपडेटेड May 11, 2024 पर 5:54 PM
Dividend Stock: यह कंपनी देगी ₹6 प्रति शेयर का डिविडेंड, Q4 में मुनाफा 12% बढ़ा
हेस्टर बायोसाइंसेज का मार्केट कैप 1478 करोड़ रुपये है।

Hester Biosciences Dividend: एनिमल हेल्थकेयर से जुड़ी भारतीय कंपनी हेस्टर बायोसाइंसेज के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। सालाना आम बैठक की तारीख और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तक घोषित नहीं हुई है।

Hester Biosciences Limited भारत में दूसरी सबसे बड़ी पॉल्ट्री वैक्सीन मैन्युफैक्चरर है। कंपनी का मार्च 2024 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 79.25 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2023 तिमाही में यह 67.29 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा तिमाही के दौरान 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6.39 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5.05 करोड़ रुपये था।

FY24 के वित्तीय नतीजे

पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14 प्रतिशत बढ़कर 304.54 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 266.09 करोड़ रुपये था। हालांकि वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21.16 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 28.03 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें