Get App

High Return Stock: शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 3 गुना किया पैसा, लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट

High Return Stock: कंपनी ने आईपीओ में शेयर का प्राइस 408-429 रुपये तय किया था। 429 रुपये के आईपीओ प्राइस से यह शेयर 1,418.50 रुपये पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि इस शेयर निवेशकों का पैसा एक हफ्ते से कम समय में तीन गुना से ज्यादा कर दिया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 1:22 PM
High Return Stock: शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 3 गुना किया पैसा, लगातार चौथे दिन लगा अपर सर्किट
इस शेयर में तब लगातार अपर सर्किट लग रहा है, जब शेयर बाजार और खासकर आईटी शेयरों पर बड़ा दबाव दिख रहा है।

High Return Stock: लिस्ट होने के बाद किसी शेयर में शायद ही कभी लगातार अपर सर्किट लगा होगा। हाल में शेयर बाजार में लिस्ट हुए ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर में ऐसा हो रहा है। 9 सितंबर को इस शेयर में लगातार चौथे सत्र अपर सर्किट लगा। इससे आईपीओ के प्राइस से शेयर का प्राइस 230 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। यह शेयर 4 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हुआ था।

9 सितंबर को भी 10% उछाल के बाद लगा अपर सर्किट

ESDS Software Solution के शेयर 9 सितंबर को 10 फीसदी उछलकर 1,438.85 रुपये पर पहुंच गए। इसके बाद इसमें अपर सर्किट लग गया। इससे पहले के तीन सत्रों में शेयर में 20 फीसदी उछाल के बाद अपर सर्किट लगा था। फिर 9 सितंबर यानी बुधवार को अपर सर्किट के लिए प्राइस बैंड लिमिट बदलकर 10 फीसदी कर दिया गया।

शेयर ने एक हफ्ते से कम समय में पैसा तीन गुना किया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें