Get App

Hindalco Q1 Results: प्रॉफिट 75% बढ़कर 7013 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़ा

Hindalco Industries ने पहली बार किसी तिमाही में 7,013 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर पर 32 फीसदी बढ़कर 84,825 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 73 फीसदी बढ़कर 14,989 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 07, 2026 पर 4:31 PM
Hindalco Q1 Results: प्रॉफिट 75% बढ़कर 7013 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़ा
हिंडालको इंडस्ट्रीज का शेयर बीते एक साल में 53 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

हिंडाल्को ने 7 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 75 फीसदी बढ़कर 7,013 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 4,004 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों पर जून तिमाही के नतीजों का पॉजिटिव असर पड़ा। शेयर 2.58 फीसदी चढ़कर 1,053 रुपये पर बंद हुआ।

पहली बार किसी तिमाही में 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉफिट

Hindalco Industries ने पहली बार किसी तिमाही में 7,013 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर पर 32 फीसदी बढ़कर 84,825 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 73 फीसदी बढ़कर 14,989 करोड़ रुपये रहा। आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कहा है कि जून तिमाही में उसके फ्लैगशिप इंडियन मेटल बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा रहा।

जून तिमाही में नोवेलिस की प्रॉफिटेबिलिटी में भी इम्प्रूवमेंट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें