Hindenburg report: म्यूचुअल फंडों ने अदाणी ग्रुप की 10 कंपनियों में किए हैं 41,814 करोड़ रुपये निवेश

अदाणी समूह की कुल 11 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं। इनमें से सिर्फ एनडीटीवी में म्यूचुअल फंडों का निवेश नहीं हैं। म्यूचुअल फंडों ने सबसे ज्यादा निवेश Adani Ports and SEZ में किया है। इस कंपनी में म्यूचुअल फंडों का कुल निवेश 13,024.22 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
2 अगस्त को स्टॉक मार्केट खुलने पर अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप की 10 कंपनियों में म्यूचुअल फंडों का निवेश फिर से फोकस में आ गया है। इन कंपनियों में म्यूचुअल फंडों का कुल 41,814 करोड़ रुपये का निवेश है। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने 10 अगस्त को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया था कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की उस ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी थी, जिसका इस्तेमाल अदाणी समूह ने शेयर घोटाले के लिए किया था। माधबी पुरी बुच और उनके पति ने इस आरोप को झूठा बताया है।

अदाणी समहू की कंपनियों के शेयर गिरे

12 अगस्त को स्टॉक मार्केट खुलने पर अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर करीब 2.44 फीसदी गिरकर 1,496.75 रुपये पर चल रहे थे। अंबुजा सीमेंट का शेयर कीमतों में बगौर बदलाव के 628 रुपये पर था। एसीसी का शेयर 1.49 फीसदी गिरकर 2,316.35 रुपये पर था। Adani Enterprises का शेयर 4.10 फीसदी गिरकर 3,054 रुपये पर आ गया था।


समहू की 11 कंपनियां मार्केट में सूचीबद्ध

अदाणी ग्रुप की 11 कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं। इनमें Ambuja Cements, ACC, Adani Ports and SEZ, Adani Enterprises, Adani Power, Adani Energy Solutions, Adani Green Energy, Adani Total Gas, Sanghi Industries, Adani Wilmar और New Delhi Television शामिल हैं। इनमें से एनडीटीवी में म्यूचुअल फंडों ने निवेश नहीं किया है।

सबसे ज्यादा निवेश अदाणी पोर्ट्स में

वैल्यू रिसर्च के डेटा के मुताबिक, बाकी 10 कंपनियों में म्यूचुअल फंडों ने सबसे ज्यादा निवेश Adani Ports and SEZ में किया है। इस कंपनी में म्यूचुअल फंडों का कुल निवेश 13,024.22 करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर Ambuja Cements है, जिसमें म्यूचुअल फंडों का 8999.25 करोड़ रुपये का निवेश किया है। एसीसी में उनका निवेश 7,668 करोड़ रुपये है। अदाणी इंटरप्राइजेज में 7,290 करोड़ रुपये का निवेश है। यह जुलाई 2024 के अंत के डेटा हैं।

11777 करोड़ का निवेश पैसिव फंडों में

अदाणी समूह की कंपनियों में म्यूचुअल फंडों के कुल 41,813.57 करोड़ रुपये के निवेश में से 11,777.36 करोड़ रुपये का निवेश पैसिव फंडों में है, जबकि 30,036.21 करोड़ रुपये का निवेश एक्टिव स्कीमों में है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में म्यूचुअल फंडों की सबसे ज्यादा 111 स्कीमों ने निवेश किया है। उन्होंने कुल 13,024.22 करोड़ रुपये का निवेस इस कंपनी में किया है। इसमें पैसिव फंडों की हिस्सेदारी 55.9 फीसदी यानी 7,284.21 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Hindenburg-Adani Case: सेबी प्रमुख पर हमले में सरकार का आया जवाब, कही ये बात

एसबीआई निफ्टी 50 ईटीएफ का अदाणी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा निवेश

SBI Nifty 50 ETF ने सबसे ज्यादा 1,520.59 करोड़ रुपये का निवेश अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में किया है। इसके बाद कोटक इक्विटी आर्बिट्रॉजने 701.90 रुपये और एसबीआई आर्बिट्रॉज अपॉर्चुनिटीज फंड ने 649.12 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।