बैंक निफ्टी HDFC बैंक के दम पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी 52100 के पार निकल गया। निफ्टी भी 23600 के करीब निकल गया। मिडकैप इंडेक्स भी नए शिखर पर पहुंच गया। ऑटो, मेटल, सरकारी बैंकों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने भारती एयरटेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने वीनस पाइप्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindustan Aeronautics
Motilal Oswal के शिवांगी सरडा ने Hindustan Aeronautics के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 5450 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 130 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 80 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axi Securities के राजेश पालवीय ने Bharti Airtel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel में 1427 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1465/1470 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1410 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Ultratech Cement
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Ultratech Cement पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ultratech Cement में 10941 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 11200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 10750 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Venus Pipes
SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Venus Pipes का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Venus Pipes के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2219 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )