HAL Share Price: 34% घट गया टारगेट प्राइस, दो दिन में 9% टूटे शेयर, इस कारण धड़ाधड़ हो रही बिकवाली

HAL Share Price: हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली की आंधी आई। अब तो ब्रोकरेज फर्म ने भी इसकी रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। जानिए इसके शेयरों पर बिकवाली का दबाव क्यों आया, ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 34% क्यों कम किया है और इसके किस भाव तक फिसलने की आशंका है?

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
मॉर्गन स्टैनले ने HAL की रेटिंग को इक्वल वेट से घटाकर अंडर वेट कर दिया और टारगेट प्राइस को भी 34.11% कम करके ₹3,355 कर दिया है।

HAL Share Price: हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का शेयर आज एक बार फिर धड़ाम हो गया। कारोबार की शुरुआत में यह 3% से अधिक टूट गया और आज के इंट्रा-डे के निचले स्तर के हिसाब से दो कारोबारी दिनों में यह 9% से अधिक टूट चुका है। एक कारोबारी दिन पहले यह इंट्रा-डे में 8% से अधिक टूटा था और दिन के आखिरी तक कुछ खास रिकवरी नहीं हो पाई थी और दिन के आखिरी में भी 5.7% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अब तो ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती कर इसे तगड़ा झटका दे दिया। हालांकि ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 21 ने अब भी इसे खरीदारी की रेटिंग दी है जबकि दो ने होल्ड और दो ने सेल रेटिंग दी है।

अभी इसके शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 3.25% की गिरावट के साथ ₹4080.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.69% टूटकर ₹4061.45 तक आ गया था।

HAL का अब कितना है टारगेट प्राइस?


मॉर्गन स्टैनले ने एचएएल की रेटिंग को इक्वल वेट से घटाकर अंडर वेट कर दिया और टारगेट प्राइस को भी 34.11% कम करके ₹3,355 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर से बढ़ते कॉम्पटीशन इसका कारोबार प्रभावित हो सकता है। साथ ही मॉर्गन स्टैनले का यह भी कहना है कि कई देश डिफेंस पर अपना खर्च बढ़ा रहे हैं और आयात पर अधिक निर्भरता के चलते कंपनी काम पूरा करने की अपनी रफ्तार सुस्त रखती है तो इसके शेयरों में गिरावट आ सकती है। इन वजहों से ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान को 2% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 5% कम कर दिया है।

एक कारोबारी क्यों धड़ाम हुआ था एचएएल का शेयर?

हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स के शेयरों की एक कारोबारी दिन पहले बुधवार 04 फरवरी की बुरी तरह पिटाई हुई थी। यह गिरावट इसलिए आई थी क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के प्रोजेक्ट से बाहर हो गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहली बार ऐसा होगा कि किसी बड़े मिलिट्री प्रोजेक्ट में एचएएल नहीं शामिल होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले साल सात कंपनियों ने बोली लगाई थी जिसमें से तीन ही अगले चरण में पहुंच पाई हैं और अब तीन महीने के भीतर सबसे कम बोली लगाने वाले को यह मिल सकता है। इसे लेकर कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि डीआरडीओ से इसे कोई आधिकारकि जानकारी नहीं मिली है तो वह इस पर फिलहाल कुछ नहीं कह सकती है। वैसे मीडिया रिपोर्ट्स के इस दावे पर एक कारोबारी दिन पहले एचएएल के शेयर इंट्रा-डे में 8% से अधिक टूट गए थे।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयर पिछले साल 3 मार्च 2025 को ₹3045.95 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह दो ही महीने में 69.60% उछलकर 16 मई 2025 को ₹5166.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Crude Oil: US-ईरान बातचीत से पहले तेल की कीमतों में दबाव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।