इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी करने से होगी कमाई, 4 दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग सेगमेंट से सुझाये कॉल्स

Amara Raja batteries पर चार का चौका में नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप स्टॉक के रूप में दांव लगाया। सोलंकी ने कहा कि Amara Raja के स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि के नजरिये से 564 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह है। इसमें खरीदारी करके बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छी कमाई हो सकती है

अपडेटेड Jan 31, 2023 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
Vedanta पर सच्चितानंद उत्तेकर ने खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें 338 से 345 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार चौथे दिन दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी 17550 के करीब पहुंच गया है। जबकि बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। आज इंफोसिस, ICICI बैंक, HDFC बैंक और TCS ने दबाव बनाया है। IT शेयरों में आज मुनाफावसूली का मूड दिखाई दे रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा फिसल गया है। वहीं FMCG और फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स भी कमजोर नजर आ रहे हैं। लेकिन सरकारी बैंकों में अच्छी खरीदारी भी देखने को मिली। बाजार के इस माहौल में सीएनबीसी-आवाज़ पर राजेश पालवीय ने कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन सुझाया है। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने फ्यूचर सेगमेंट से वेदांता पर दांव लगाया। इनके अलावा राजेश सातपुते और नरेंद्र सोलंकी ने भी दमदार स्टॉक्स सुझाये।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Hindustan Aeronautics

    राजेश पालवीय ने Hindustan Aeronautics के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 88 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 105 से 115 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Stocks on Brokerage Radar: पीएनबी, एसआरएफ, लॉरस लैब्स, फ्यूजन माइक्रो पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव


    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः M&M

    राजेश सातपुते ने M&M पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि M&M में 1347 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1380 से 1400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1355 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Vedanta Futures

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Vedanta पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Vedanta में 330 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 338 से 345 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 325 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Amara Raja batteries

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Amara Raja batteries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Amara Raja batteries के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 564 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।