Get App

Hindustan Aeronautics का शेयर और 5% तक लुढ़का, 3 दिन में 10% कमजोर; ब्रोकरेज को आगे कैसी दिख रही राह

HAL Share Price: CLSA ने Mk1A की डिलीवरी की शुरुआत और GE Aerospace इंजन डील पर स्पष्टता को नजदीकी भविष्य के लिए अहम ट्रिगर बताया है। HAL ने Mk1A की डिलीवरी अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 18, 2026 पर 12:26 PM
Hindustan Aeronautics का शेयर और 5% तक लुढ़का, 3 दिन में 10% कमजोर; ब्रोकरेज को आगे कैसी दिख रही राह
कमजोर मार्च तिमाही और Tejas Mk1A की डिलीवरी में देरी को लेकर लगातार बरकरार चिंताओं का सेंटिमेंट पर बुरा असर पड़ा है।

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में 18 मई को लगातार तीसरे दिन ​गिरावट दिखी। शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से लगभग 5 प्रतिशत नीचे आया और 4,175 रुपये के लो तक चला गया। पिछले 3 दिनों में शेयर 10 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है। कंपनी के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के कमजोर नतीजे और Tejas Mk1A की डिलीवरी में देरी को लेकर लगातार बरकरार चिंताओं का निवेशकों के सेंटिमेंट पर बुरा असर पड़ा है।

हालांकि एक दिन पहले ऐसी खबर आई कि अब वायुसेना को तेजस एमके1ए (Tejas Mk1A) लड़ाकू विमानों की डिलीवरी जल्द हो सकती है। HAL ने इनकी डिलीवरी अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद जताई है। HAL को जीई एयरोस्पेस से अब तक छह इंजन मिल चुके हैं। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2027 में अभी और इंजन मिलने की उम्मीद है। इससे लंबे समय से अटके फाइटर जेट प्रोग्राम को लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट हुई है।

​वित्तीय नतीजों की बात करें तो कंपनी का मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 4,196 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 3,977 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13942 करोड़ रुपये हो गया।

HAL शेयर को लेकर जेफरीज की क्या है राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें