Stock in Focus: सरकारी कंपनी Hindustan Copper Ltd (HCL) ने एक अन्य पब्लिक सेक्टर कंपनी NTPC की सब्सिडियरी NTPC Mining Ltd (NML) के साथ अहम समझौता किया है। यह समझौता (MoU) कॉपर और क्रिटिकल मिनरल्स के डेवलपमेंट के लिए हुआ है। इसका मकसद दोनों कंपनियों की क्षमताओं को साथ लाकर खनिज खोज, खनन और प्रोसेसिंग जैसे कामों को तेज करना है।
