Hindustan Copper share Price: रिटेल निवेशकों के लिए आज खुला ओएफएस, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

Hindustan Copper OFS: सरकार ने Hindustan Copper के 3 फीसदी शेयर बेचने का प्लान बनाया था। उसने ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 3 फीसदी शेयर बेचने का विकल्प रखा था। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स के बाद सरकार ने ग्रीन-शू ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 11:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hindustan Copper का शेयर बीते एक साल में 133 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hindustan Copper share Price: रिटेल इनवेस्टर्स के लिए हिंदुस्तान कॉपर का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) 26 अगस्त को खुल गया। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 25 अगस्त को खुला था। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स को ओएफएस का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। 26 अगस्त को कंपनी के शेयरों में तेजी दिखी। 25 अगस्त को शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

    सरकार अब कंपनी में बेचेगी 6 फीसदी हिस्सेदारी 

    सरकार ने Hindustan Copper के 3 फीसदी शेयर बेचने का प्लान बनाया था। उसने ग्रीन शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त 3 फीसदी शेयर बेचने का विकल्प रखा था। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स के बाद सरकार ने ग्रीन-शू ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि सरकार कंपनी में कुल 6 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। हिंदुस्तान कॉपर सरकार की कंपनी है।


    ओएफएस में एक शेयर का फ्लोर प्राइस 514 रुपये तय 

    सरकार ने ओएफएस में एक शेयर का फ्लोर प्राइस 514 रुपये तय किया है। 6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने से सरकार को इस ओएफएस से करीब 2,982 करोड़ रुपये मिलेंगे। कम से कम 10 फीसदी शेयर रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हैं। 25,000 शेयर कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हैं।

    रिटेल इनवेस्टर्स ऐसे कर सकते हैं शेयरों के लिए अप्लाई

    रिटेल इनवेस्टर्स सुबह 9:15 से शाम 3:30 के बीच हिंदुस्तान कॉपर के ओएफएस में बोली लगा सकते हैं। उन्हें एनएसई और बीएसई के ओएफएस विंडो के जरिए बोली लगानी होगी। निवेशकों के बिड्स का सेटलमेंट 27 अगस्त को होगा। 25 अगस्त को कंपनी का शेयर 531.40 रुपये पर बंद हुआ था। यह ओएफएस के ऐलान के बाद शेयर में 7.45 फीसदी की गिरावट है। सरकार ने ओएफएस में शेयर की 514 रुपये की कीमत तय की है, जो 24 अगस्त को शेयर के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 10 फीसदी कम है।

    क्या आपको इस ओएफएस में बोली लगानी चाहिए?

    रिटेल इनवेस्टर्स को 10 फीसदी डिस्काउंट पर ओएफएस के शेयरों को खरीदने का यह मौका अट्रैक्टिव लग सकता है। एंजल वन में सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट वकरीजावेद खान ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया है कि व्यावहारिक रूप से इस डिस्काउंट के मिलने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 25 अगस्त को 7.45 फीसदी गिरा। यह बीते पांच महीनों में शेयर आई सबसे बड़ी गिरावट थी।

    यह भी पढ़ें: Gujarat Energy Share Price: ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग घटाई, शेयर लुढ़का, टारगेट प्राइस में भी कर दी बड़ी कटौती

    बीते एक साल में 133 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है शेयर 

    रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह ओएफएस 26 अगस्त को खुला है। लेकिन, रिटेल इनवेस्टर्स को जिस भाव पर शेयर एलॉट होंगे, उसका निर्धारण 25 अगस्त को इंस्टीट्यूशनल बुक बिल्ट के जरिए तय होगा। बीते एक साल में यह शेयर 133 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। 26 अगस्त को 11 बजे शेयर का भाव 1.28 फीसदी चढ़कर 539.40 रुपये पर चल रहा था।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।