Get App

हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में OFS के बाद फिर आ सकती है तेजी, आनंद राठी ने ₹715 का टारगेट दिया

सरकारी कंपनी Hindustan Copper में OFS के बाद शेयर पर दबाव है। लेकिन Anand Rathi ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹715 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को बढ़ते कॉपर प्रोडक्शन, मजबूत कीमतों और बेहतर कमाई से आगे तेजी की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 7:24 PM
हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में OFS के बाद फिर आ सकती है तेजी, आनंद राठी ने ₹715 का टारगेट दिया
Anand Rathi के मुताबिक, आगे हिंदुस्तान कॉपर के शेयर के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर प्रोडक्शन वॉल्यूम होगा।

सरकारी कंपनी Hindustan Copper के शेयर में मंगलवार को काफी दबाव देखने को मिला है। इसकी बड़ी वजह सरकार की हिस्सेदारी बिक्री यानी OFS है। इसके बावजूद घरेलू ब्रोकरेज फर्म Anand Rathi ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹715 का टारगेट प्राइस दिया है। यह मंगलवार के बंद भाव से 34.65% अधिक है। OFS की वजह से स्टॉक 7.45% गिरकर 531.40 रुपये पर बंद हुआ।

Anand Rathi Institutional Equities के वाइस प्रेसिडेंट पार्थिव झोंसा का मानना है कि कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हैं। बढ़ता प्रोडक्शन, कॉपर की ऊंची कीमत और कमाई में सुधार की उम्मीद शेयर को सपोर्ट कर सकती है।

OFS के बाद दबाव कम हो सकता है

झोंसा के मुताबिक, OFS के बाद कुछ समय तक शेयर में दबाव रह सकता है। लेकिन अगले कुछ महीनों में ₹490-500 के स्तर से रिकवरी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें