Stock in Focus: ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस, शेयरों को लगेगा शॉक?

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जिसने हाल ही में महज नौ महीने में निवेशकों का पैसा फटाफट रॉकेट की स्पीड से 4 गुना से अधिक बढ़ा दिया था। अब इसकी कंपनी को ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है तो सोमवार को मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पास है?

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Hindustan Copper को झारखंड में ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है जिसका शेयरों पर असर दिख सकता है।

Hindustan Copper News: हिंदुस्तान कॉपर को झारखंड में ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस झारखंड के डिपार्टमेंट ऑफ माइन्स एंड जियोलॉजी के तहत जमशेदपुर के ईस्ट सिंघभूम के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर ने भेजा है। 12 तारीख की जारी में इस नोटिस में कंपनी से ₹929.40 करोड़ की डिमांड की गई है। कंपनी ने इसके बारे में 13 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया। इसका असर अब सोमवार 16 फरवरी को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 13 फरवरी को बीएसई पर यह 5.48% की गिरावट के साथ ₹590.35 (Hindustan Copper Share Price) पर बंद हुआ था।

Hindustan Copper को क्यों मिला नोटिस?

हिंदुस्तान कॉपर को झारखंड में ₹929 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। यह मामला वित्त वर्ष 2000-01 से वित्त वर्ष 2016-17 के बीच सुरदा माइन से तय सीमा से अधिक यानी बिना कानूनी मंजूरी के उत्पादन से जुड़ा है। वहीं इस मामले में हिंदुस्तान कॉपर ने आरोपों का खंडन किया है और कहा कि वह इस मामले में उचित कानूनी कदम उठा रही है। कंपनी ने कहा कि जब तक इस मामले में आखिरी फैसला नहीं आ जाता है, इस नोटिस का वित्तीय सेहत और कारोबारी गतिविधियों पर सीमित असर ही पड़ेगा।


हिंदुस्तान कॉपर की कैसी है कारोबारी सेहत?

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2026 हिंदुस्तान कॉपर के लिए धमाकेदार रही। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से अधिक बढ़कर ₹63 करोड़ से ₹156 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी दोगुना से अधिक उछलकर ₹327.8 करोड़ से ₹687.3 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी ईबीआईटीडीए इस दौरान ₹108 से 100% से अधिक बढ़कर ₹244.4 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 270 बेसिस प्वाइंट्स उछलकर 35.6% पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान कॉपर की योजना पांच से छह वर्षों में करीब ₹2000 करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर के साथ अपनी माइन कैपेसिटी को करीब 4 टन से बढ़ाकर 12 टन करने की है। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2026 में करीब 20% की वॉल्यूम ग्रोथ और 40% से अधिक मार्जिन का लक्ष्य रखा है। अभी प्रोडक्शन कॉस्ट प्रति टन $5500 है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और महज 9 महीने में ही पैसा चार गुना से अधिक बढ़ा दिया। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह ₹183.90 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह 9 ही महीने में 312.83% उछलकर 29 जनवरी 2026 को ₹759.20 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

M&A Funding: पूरी हुई कॉरपोरेट की पुरानी मांग, मर्जर के लिए भी ले सकेंगे बैंकों से लोन, लेकिन इन शर्तों के साथ

Gaudium IVF IPO: देश में पहली बार, किसी आईवीएफ के लिस्टिंग की तैयारी, फाउंडर डॉक्टर बेचेंगी शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।