Get App

Hindustan Zinc Shares: धुंधली चांदी पर फिसला शेयर, 3% से अधिक आई गिरावट

Hindustan Zinc Shares: वेदांता (Vedanta) की सब्सिडरी हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फीकी चांदी ने इसके शेयरों की चमक भी कम कर दी। जानिए चांदी में फिसलन क्यों है और एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:17 PM
Hindustan Zinc Shares: धुंधली चांदी पर फिसला शेयर, 3% से अधिक आई गिरावट
चांदी की फिसलन का असर Hindustan Zinc के शेयरों पर इसलिए पड़ा क्योंकि यह देश में चांदी की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है जोकि 99.9% शुद्धता वाली रिफाइन्ड चांदी तैयार करती है।

Hindustan Zinc Shares: चांदी की चमक धुंधली पड़ने का असर हिंदुस्तान जिंक के शेयरों पर भी पड़ा और आज यह 3% से अधिक फिसल गया। चांदी की गिरावट ने इसके ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) को भी कमजोर कर दिया। हिंदुस्तान जिंक की बात करें तो चांदी की फिसलन का असर इसके शेयरों पर इसलिए पड़ा क्योंकि यह देश में चांदी की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है जोकि 99.9% शुद्धता वाली रिफाइन्ड चांदी तैयार करती है। आज बीएसई पर यह 2.16% की गिरावट के साथ ₹581.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.21% टूटकर ₹574.95  तक आ गया था।

गोल्ड और सिल्वर के साथ इनके ईटीएफ भी धड़ाम

MCX पर मार्च एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर्स करीब 2% टूटकर प्रति किग्रा ₹2,35,142 पर आ गया। मई एक्सपायरी वाला कॉन्ट्रैक्ट करीब 2% फिसल गया। अब गोल्ड की बात करें तो अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1% टूटकर प्रति 10 ग्राम ₹1,53,522 पर आ गया। जून एक्सपायरी वाला गोल्ड भी इस दौरान करीब 1% फिसल गया।

सिल्वर ईटीएफ में बात करें तो सबसे अधिक गिरावट एडलवाइज सिल्वर ईटीएफ में रही, जिसमें करीब 2% की गिरावट आई तो ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ, बंधन सिल्वर ईटीएफ, मोतीलाल ओसवाल सिल्वर ईटीएफ, एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ, यूटीआई सिल्वर ईटीएफ, डीएसपी सिल्वर ईटीएफ, निप्पन इंडिया सिल्वर ईटीएफ (सिल्वरबीज), जीरोधा सिल्वर ईटीएफ समेत अन्य में भी 1% से अधिक गिरावट आई। गोल्ड ईटीएफ में बात करें तो बरोधा बीएनपी पारिबास गोल्ड ईटीएफ में 3.5% से अधिक की गिरावट आई तो इंवेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ और बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ में करीब 2% की गिरावट आई। वहीं बंधन बैंक गोल्ड ईटीएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ, एडलवाइज गोल्ड ईटीएफ, डीएसपी गोल्ड ईटीएफ, एसबीआई गोल्ड ईटीएफ, ग्रोव गोल्ड ईटीएफ, मिरे एसेट गोल्ड ईटीएफ और समेत अन्य कई गोल्ड ईटीएफ में 1% से अधिक की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें