Get App

Hitachi Energy Shares: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी को भेजा ₹26 करोड़ का टैक्स नोटिस, शेयर पर रखें नजर

Hitachi Energy Shares: हिताची एनर्जी इंडिया ने शनिवार 24 जनवरी को बताया कि उसे असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की असेसमेंट यूनिट से 26.07 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इसमें 16.40 करोड़ रुपये इनकम टैक्स और 9.67 करोड़ रुपये ब्याज की राशि शामिल है। कंपनी को यह आदेश 23 जनवरी 2026 को दोपहर 3:39 बजे मिला

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 3:39 PM
Hitachi Energy Shares: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी को भेजा ₹26 करोड़ का टैक्स नोटिस, शेयर पर रखें नजर
Hitachi Energy Shares: जनवरी महीने में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 11% की गिरावट आ चुकी है

Hitachi Energy Shares: हिताची एनर्जी इंडिया ने शनिवार 24 जनवरी को बताया कि उसे असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की असेसमेंट यूनिट से 26.07 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इसमें 16.40 करोड़ रुपये इनकम टैक्स और 9.67 करोड़ रुपये ब्याज की राशि शामिल है। कंपनी को यह आदेश 23 जनवरी 2026 को दोपहर 3:39 बजे मिला। आदेश में जिन कथित डिसअलाउंस का जिक्र किया गया है, उनमें मुख्य रूप में देरी से मिलने वाले रिसीवेबल्स पर ब्याज और ग्रुप मैनेजमेंट फीस शामिल हैं।

हिताची एनर्जी इंडिया ने कहा कि तथ्यों और मौजूदा कानून के आधार पर उसका मानना है कि यह टैक्स डिमांड और उस पर लगाया गया ब्याज मनमाना, अनुचित और कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह तय समयसीमा के भीतर इनकम टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल (ITAT) में जरूरी अपील दायर करेगी।

दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन

हिताची एनर्जी इंडिया के अभी तक दिसंबर तिमाही के नतीजे नहीं आए हैं। इससे पहले मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर पांच गुना से अधिक बढ़कर 264 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 52 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें