Holi 2026: होली के कारण कब बंद होगा शेयर बाजार, 3 या 4 मार्च? जानिये NSE और BSE का पूरा शेड्यूल

Share Market Holi Holiday: कब मनाई जाएगी होली, इसे लेकर लोगों के मन में बड़ा कन्फ्यूजन है। लेकिन शेयर मार्केट होली की छुट्टी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन नहीं है। शेयर मार्केट अपनी तय तारीख पर ही बंद रहेगा

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Holi Holiday: कब मनाई जाएगी होली, इसे लेकर लोगों के मन में बड़ा कन्फ्यूजन है।

Share Market Holi Holiday: कब मनाई जाएगी होली, इसे लेकर लोगों के मन में बड़ा कन्फ्यूजन है। लेकिन शेयर मार्केट होली की छुट्टी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन नहीं है। शेयर मार्केट अपनी तय तारीख पर ही बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 3 मार्च 2026 मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग या सेटलमेंट नहीं होगा।

3 मार्च को बंद रहेगा शेयर बाजार

3 मार्च को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा, लेकिन कमोडिटी मार्केट में शाम के समय कामकाज होगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की सुबह की ट्रेडिंग बंद रहेगी, जबकि शाम का सत्र शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक चालू रहेगा।


मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

होली के बाद मार्च में दो और बड़ी छुट्टियां रहेगी। 26 मार्च गुरुवार को श्री राम नवमी और मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा साल 2026 में गुड फ्राइडे 3 अप्रैल, डॉ. आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, महाराष्ट्र दिवस 1 मई, बकरीद 28 मई, मुहर्रम 26 जून, गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दशहरा 20 अक्टूबर, दिवाली 10 नवंबर, गुरु नानक जयंती 24 नवंबर और क्रिसमस 25 दिसंबर को भी बाजार बंद रहेगा।

शेयर बाजार खुलने और बंद होने का समय

आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है। हर ट्रेडिंग दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे प्री-ओपन सेशन से होती है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।

सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका और इजरायल ईरान पर किए गए हमलों और उसके बाद बढ़े तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई रूट पर संभावित असर को लेकर निवेशक सतर्क हैं। ऐसे माहौल में बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

EPFO Interest Rate: ब्याज दर 8.25% पर बरकरार, जानिए 7 करोड़ मेंबर्स के खाते में कब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।