होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आगे 21 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसी उम्मीद ICICI Securities के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस 1450 रुपये प्रति शेयर रखा है। नया टारगेट प्राइस शेयर के BSE पर वर्तमान भाव 1200 रुपये से लगभग 21 प्रतिशत ज्यादा है। होम फर्स्ट फाइनेंस एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है।
