Get App

Ghar-Ghar Start-Up के नारे से प्रभावित होकर शुरू हुआ Homefoodi परोसता है घर का खाना

Homefoodi के Mobile App से Authentic home-made food ग्राहकों को deliver किया जाता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2020 पर 10:16 AM
Ghar-Ghar Start-Up के नारे से प्रभावित होकर शुरू हुआ Homefoodi परोसता है घर का खाना

पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले बच्चे हो या young professionals, इनके सामने रोज की समस्या है घर में खाना बनाना, क्योंकी रोज रोज होटल का खाना ना तो जेब allow करता है ना ही सेहत, कैसा होगा अगर इन ग्राहकों को रोज घर का खाना मिले, वो भी अलग-अलग प्रांत का, ये काम कर रहा है Noida का स्टार्टअप Homefoodi।

नोएडा की IVF Specialist Dr. Mona Dahiya की मेडीकल क्षेत्र मे जानामाना नाम है। Mona अपनी प्रैक्टिस में अच्छी खासी व्यस्त रहती है। लेकीन सरकार के Ghar-Ghar Start-Up, के नारे ने इस दिशा में कुछ करने की तरफ मोना को मजबूर किया। और इसी सोच से Narendra Singh Dahiya के साथ मिलकर मोना ने शुरु किया एक ऐसा स्टार्टअप जो घर में लजीज खाना बनाने वाली home chefs को अपने स्कील के दम पर कमाई के मौके दे रहा है। Homefoodi एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो खाने वाले और खिलाने वालों को जोडता है।

Homefoodi के Mobile App से Authentic home-made food ग्राहकों को deliver किया जाता है। यहां बने खाने में ना सिर्फ हाइजिन को मेंटेंन किया जाता है बल्कि इसमें मां के हाथ का स्वाद भी चखने को मिलेगा और यहीं वजह है की सिर्फ कम समय में इस बिजनेस ने जोर पकड़ा है।

Healthy India और Women empowerment के सरकारी पहल में अपना योगदान दे रहे Homefoodi के प्लेटफॉर्म पर 150 से ज्यादा होम शेफ्स लिस्टेड है, जो मल्टी क्विजीन खाने की वेराइटी ऑफर करती है, इन शेफ्स का चुनाव करने के लिए कंपनी ने टीम बनाई है, जो स्वाद, food quality, hygiene और kitchen की स्वच्छता और Packaging standards जैसे तय मापदंडों के आधार पर शेफ्स का चुनाव करती है। इतना ही नही Homefoodi की सभी Home Chefs 100% FSSAI Certified है।

हर शेफ को ग्राहकों में अच्छी पहचान मिल सके इसलिए कंपनी प्रमोशनल विडीयोज बनाना, उनके जरुरत के मुताबिक finacial Help offer करने जैसे कई जिम्मेदारियां कंपनी उठाती है। जिससे ग्राहकों को प्लेटफॉर्म पर खिंच लाना आसान होता है। इस food business का सबसे बड़ा चैलेंज रहा ग्राहकों को समय पर खाना पहुंचाना, और इसके लिए कंपनी ने स्मार्ट तरीका अपनाया है।

अक्टूबर 2019 में नोएडा से शुरू हुआ होमफूडी का दायरा अब Delhi NCR तक बढ़ने जा रहा है और 2020 के अंत तक कंपनी इसे देश के टॉप 10 सिटीज में ले जाने का प्लान बना रही है। कमिशन पर आधारीत बिजनेस मॉडल से कंपनी रेवेन्यू कमा रही है। इस साल कंपनी का रेवेन्यू टारगेट 10 करोड़ का है जिसे अगले साल 100 करोड़ तक ले जाने की कंपनी की कोशिश रहेगी। इन विस्तार योजनाओं के लगने वाले फंड्स के लिए कंपनी Institutional Investors की मदद लेनी होगी। Dr. Mona इस पहल को अगले 5 साल में ग्लोबल मार्केट में ले जाने का ध्येय रखती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें