Get App

आम आदमी की ट्रेन में वंदे भारत का मजा! Amrit Bharat 3.0 में आ रहे AC कोच, जानिए कैसे बदल जाएगा सफर का अंदाज

भारतीय रेलवे अमृत भारत एक्सप्रेस का नया वर्जन अमृत भारत 3.0 लाने की तैयारी कर रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस में अब AC फर्स्ट क्लास, AC 2-टियर और AC 3-टियर के कोच मिलने की उम्मीद है। अभी अमृत भारत एक्सप्रेस में जनरल और स्लीपर कोच होते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 4:26 PM
आम आदमी की ट्रेन में वंदे भारत का मजा! Amrit Bharat 3.0 में आ रहे AC कोच, जानिए कैसे बदल जाएगा सफर का अंदाज
Amrit Bharat Express: अमृत भारत 3.0 में AC कोच जोड़ने का मकसद यात्रियों को ज्यादा आराम देना है

भारतीय रेलवे अमृत भारत एक्सप्रेस को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके नए वर्जन अमृत भारत 3.0 में यात्रियों को AC कोच के साथ पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर एक्सपीरीएंस मिल सके। अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन-एसी लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेन है, जिसमें जनरल और स्लीपर कोच होते हैं। अब रेलवे इसके नए वर्जन अमृत भारत 3.0 में AC कोच जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

अमृत भारत एक्सप्रेस में अब AC फर्स्ट क्लास, AC 2-टियर और AC 3-टियर के कोच मिलने की उम्मीद है। इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग कोच चुनने का विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृत भारत 3.0 एक्सप्रेस इस वित्तीय वर्ष में लॉन्च होने की उम्मीद है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जैसी होगी सुविधाएं

अमृत भारत 3.0 के AC कोच में यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने के लिए कई नई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इन कोचों का डिजाइन वंदे भारत स्लीपर और राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से प्रेरित होगा। यात्रियों को स्नैक रखने के लिए फोल्डेबल टेबल, मोबाइल और बोतल होल्डर, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सीट-बर्थ, आधुनिक टॉयलेट और बेहतर लाइटिंग जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें