प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे कंपनी के 18.5 लाख शेयर, 8% से अधिक उछला भाव

Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर के शेयरों में आज 30 दिसंबर को तेज उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8% से अधिक चढ़कर 299.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह इस शेयर का पिछले करीब डेढ़ महीने का उच्चतम स्तर है। पनी के प्रमोटर और CEO वरुण अलघ ने एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
Mamaearth Share Price: वरुण अलघ की कंपनी में हिस्सेदारी अब बढ़कर 32.45% हो गई है

Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर के शेयरों में आज 30 दिसंबर को तेज उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8% से अधिक चढ़कर 299.40 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह इस शेयर का पिछले करीब डेढ़ महीने का उच्चतम स्तर है। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी के प्रमोटर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) वरुण अलघ ने एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

होनसा कंज्यूमर ने 29 दिसंबर की शाम शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि वरुण अलघ ने एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के करीब 18.52 लाख शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.57% हिस्सा है। यह सौदा 270 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिसकी कुल वैल्यू करीब 50 करोड़ रुपये बैठती है। यह कीमत इसके पिछले बंद भाव 277 रुपये के मुकाबले करीब 2.5% कम है।

NSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस सौदे में फायरसाइड वेंचर्स इनवेस्टमेंट फंड I विक्रेता के रूप में सामने आया है, जिसने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी और घटाई है।


प्रमोटर हिस्सेदारी में इजाफा

इस लेनदेन के बाद वरुण अलघ की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 32.45% हो गई है। वहीं, कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी अब बढ़कर 35.54% पर पहुंच गई है।

सितंबर तिमाही के अंत तक मौजूद शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, वरुण अलघ 31.88% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। उनकी पत्नी और कंपनी की को-फाउंडर गजल अलघ के पास 3.06% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा मुकेश अलघ और जसपाल अलघ के पास 0.2-0.2% शेयर थे, जिससे उस समय प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 34.97% थी। उसी अवधि में फायरसाइड वेंचर्स इन्वेस्टमेंट फंड-I के पास 1.93% हिस्सेदारी थी, जिसे वह कंपनी की 2023 में लिस्टिंग होने के बाद से धीरे-धीरे घटाता रहा है।

शेयर का प्रदर्शन

होनसा कंज्यूमर के शेयरों में पिछले 5 दिनों में 10% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले एक महीने में शेयर में करीब 3% का उछाल आया है। हालांकि, पिछले छह महीनों के आधार पर शेयर में लगभग 5% की गिरावट अब भी बनी हुई है। साल 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 18% ऊपर है।

वैल्यूएशन की बात करें तो कंपनी का पी/ई रेशियो 122 से अधिक है और मौजूदा समय में इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 9,547 करोड़ रुपये के आसपास है।

यह भी पढ़ें- Orient Tech Shares: एक शेयर पर 10 शेयर मिलेंगे फ्री, बोनस इश्यू के ऐलान से 13% उछला स्टॉक

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।