Horizon Industrial IPO Listing: इनकम में उछाल के बावजूद लगातार घाटे में चल रही होरीजोन इंडस्ट्रियल पार्क्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल डेढ़ गुना से थोड़ी ही अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹60 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹59.65 और NSE पर ₹60.25 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कुछ खास लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि बीएसई पर तो डिस्काउंट पर शेयरों की एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए।
