Get App

Hot Stocks-शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

अगले कुछ हफ्तों में हमें निफ्टी 17200-17000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17200 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती दिख सकती है। जब तक निफ्टी 18200 के आसपास रहता है तब तक हमें उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर कायम रहना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 5:21 PM
Hot Stocks-शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश
जिगर एस पटेल की इमामी में 409 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है

JIGAR PATEL

27 जनवरी को खत्म हुआ हफ्ता बुल्स के लिए एक बहुत ही मुश्किल भरा हफ्ता रहा। पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी लाल निशान में था। लेकिन शुक्रवार का दिन बाजार के लिए बहुत ही खराब रहा। निफ्टी इस दिन 17775 - 17750 के अपने अहम सपोर्ट से नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 17600 के करीब बंद हुआ। पिछले हफ्ते के दौरान निफ्टी में मंदी का ट्रेंड कायम रहा। निफ्टी के लिए 18200 पर रजिस्टेंस दिख रहा था। यहीं से निफ्टी में गिरावट शुरु हुई। उसके बाद अब 17775 के नीचे हमें साफतौर पर ब्रेकडाउन की पुष्टि होती दिखी है।

इस ब्रेक डाउन का आकार बेयरिस फ्लैग पैटर्न जैसा दिख रहा है। अगर यह आगे भी कायम रहता है तो अगले कुछ हफ्तों में हमें निफ्टी 17200-17000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17200 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती दिख सकती है। जब तक निफ्टी 18200 के आसपास रहता है तब तक हमें उछाल पर बिकवाली की रणनीति पर कायम रहना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें