Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में आज ही करें शामिल

ब निफ्टी के लिए 18,350 पर पहली बाधा नजर आ रही है। जो जनवरी 2022 का इसका हाई भी है। उसके बाद इसके लिए अगली बड़ी बाधा 18,604 पर है। ये इसका लाइफ टाइम हाई भी है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
ब्रिटेनिया में 3930 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4,800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    VIDNYAN SAWANT

    वीकली चार्ट पर निफ्टी पिछले 7 हफ्तों से हाएर हाई, हाएर लो फॉर्मेशन कायम रखे हुए हैं। जो इसमें मजबूती के ट्रेंड का संकेत है। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी पिछले 2 हफ्तों से 18,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के ऊपर टिका हुआ है। इसी तरह डेली टाइम फ्रेम पर RSI भी 60 के ऊपर दिख रहा है। जो बाजार में तेजी के लिए पर्याप्त ईंधन होने का संकेत है। अब निफ्टी के लिए 18,350 पर पहली बाधा नजर आ रही है। जो जनवरी 2022 का इसका हाई भी है। उसके बाद इसके लिए अगली बड़ी बाधा 18,604 पर है। ये इसका लाइफ टाइम हाई भी है।

    दूसरी तरफ नीचे की ओर इसके लिए 17,838 (गैप सपोर्ट) पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 17630 (गैप सपोर्ट) दूसरा बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी के ओवरऑल प्राइस स्ट्रक्चर और दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो लगता है कि निफ्टी अगर 18350 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें जल्द ही 18604 का इसका लाइफटाइम हाई फिर से हिट होता नजर आ सकता है।


    Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

    आज के तीन बॉय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

    Bharti Airtel: Buy | LTP: Rs 825.75 | भारती एयरटेल में 760 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 930 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 12 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    Britannia Industries: Buy | LTP: Rs 4,134.65 | ब्रिटेनिया में 3930 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4,800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 16 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

    Elecon Engineering Company: Buy | LTP: Rs 445.10 | Elecon में 370 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 570 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में ही इस स्टॉक में 28 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।