Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18265-18310 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18388-18410/444 पर है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक का पहला रेजिस्टेंस 41990-42210 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 42450-42510/42777 पर है

ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे हैं। महंगाई के बेहतर आंकड़े से अमेरिकी बाजारों में साल 2020 के बाद सबसे बड़ी तेजी आई है। कल नैस्डैक 7 फीसदी से ज्यादा उछला था। वहीं, DOW ने 12 सौ अंकों की दौड़ लगाई थी। एशिया में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में 300 अंकों की जोरदार मजबूती दिख रही। अमेरिका में महंगाई पीक पर होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में महंगाई सितंबर के 8.2 के मुकाबले अक्टूबर में 7.7 फीसदी पर रही है। इन आंकड़ों के बाद सोने में करीब 2 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड में भी तेज गिरावट आई है। ऐसे में आज भारतीय बाजारों के भी तेजी से साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। बाजार में आज इंडेक्स में क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रेजिस्टेंस 18265-18310 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18388-18410/444 पर है। इसका पहला बेस 18165-18110 पर और दूसरा बड़ा बेस 18040-17981 पर नजर आ रहा है।


डाओ जोंस कल 2022 के नीचे गिरते चैनल से बाहर निकल गया। डाओ में मेगा ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसका असर अगले तीन महीनों तक दिखेगा। कल निफ्टी में साफ तौर पर बेस के करीब खरीदारी की राय दी थी। कल के लॉन्ग सौदों में शुरुआत में मुनाफा बुक कर लें। ओपनिंग के बाद नए लॉन्ग पर विचार करेंगे। पहले रेजिस्टेंस के करीब मिले तो लें, दूसरे रेजिस्टेंस को टार्गेट रखें। पहले रेजिस्टेंस के करीब रिस्क रिवॉर्ड अच्छा, दूसरे के करीब नहीं ऐसा नहीं है। पहले बेस तक गिरावट पर खरीदारी करें, लॉन्ग रहें।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी बैंक में आज क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रेजिस्टेंस 41990-42210 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 42450-42510/42777 पर है। इसका पहला बेस 41650-41440 पर और दूसरा बड़ा बेस 40310-41210 पर नजर आ रहा है। जोरदार गैप-अप के बाद ट्रेड पकड़ना मुश्किल होगा। शुरुआत में कल के लॉन्ग पर मुनाफा बुक करें। 42000 की कॉल के OI में 10 लाख शेयर हैं। 42000 पार हुआ तो 500 प्वाइंट की और तेजी देखने को मिलेगी। बाजार खुलने के बाद ही नए ट्रेड पर विचार करेंगे

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।