Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई, क्या हैं आपके पास

क्षितिज गांधी का कहना है कि अब ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16,800 का लेवल मजबूत रजिस्टेंस का काम करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2021 पर 1:56 PM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई, क्या हैं आपके पास

Shitij Gandhi,SMC Global

24 अगस्त को निफ्टी ने क्लोजिंग बेसिस पर 16,600 का स्तर फिर से हासिल कर लिया। मेटल, बैंकिंग और फार्मा की तेजी के चलते बाजार में रिकवरी आती दिखी। डेरीवेटिव्स पर नजर डालें तो कॉल राइटर्स शॉर्ट कवरिंग करते नजर आए। वहीं, पुट राइटर 16,500 और 16,600 की स्ट्राइक पर बड़ी मात्रा में ओपन इंटरेस्ट जोड़ते नजर आए।

SMC Global के क्षितिज गांधी का कहना है कि अब ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16,800 का लेवल मजबूत रजिस्टेंस का काम करेगा। आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार में तेजी का रुझान बना रहेगा।

36,000-36,300 की रेंज में बैंक निफ्टी को मजबूत रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर बैंक निफ्टी इस रेंज को पार कर लेता है तो फिर ऊपर की तरफ इसमें आने वाले हफ्तों में 37,000 का स्तर देखने को मिल सकता है।

Trade Spotlight: बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और Affle India ने कराई जोरदार कमाई, जानें निकलें या बनें रहें

क्षितिज गांधी की तीन टॉप पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Britannia Industries | LTP: Rs 3,812 | इस शेयर में 4,300 रुपए के लक्ष्य के लिए, 3,500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खऱीदारी की सलाह है। अगले  2-3 हफ्तों में इस शेयर में 13% फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें