Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी हो तगड़ी कमाई तो ल्युपिन, TVS में करें खरीदारी और इंडियन होटल्स में करें बिकवाली

Lupin पर खरीदारी की सलाह देते हुए चंदन तापड़िया ने कहा कि इसमें 820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2-3 हफ्तों में 7 प्रतिशत का रिटर्न देखने को मिल सकता है। स्टॉक के स्ट्रक्चर पर उन्होंने कहा कि इस शेयर ने 760 रुपये के पर होल्ड करने के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया है। उन्होंने कहा कि इस फार्मा स्टॉक में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 2:35 PM
Indian Hotels पर बिकवाली की राय देते हुए चंदन तापड़िया ने कहा कि पिछले 74 कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक में कंसोलिडेशन ब्रेकडाउन दिखा है। इसमें 270 रुपये टारगेट दिख सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    CHANDAN TAPARIA

    जब तक निफ्टी 18,250 के स्तर से नीचे कारोबार करता रहेगा। तब तक तत्काल स्ट्रक्चर 17,950 की ओर नीचे की ओर से सपोर्ट लेने के लिए दबाव में रह सकता है। इसके बाद 17,777 के जोन में प्रमुख सपोर्ट है। वहीं 18,250 के स्तर से ऊपर यदि निफ्टी टिकता है तो इसमें स्थिरता दिखेगी। इसके बाद ये 18,442-18,500 के स्तर की ओर उछाल लेने की तैयारी कर सकता है। निफ्टी पर राय देने के साथ ही चंदन तापड़िया ने आज तीन स्टॉक्स भी सुझाये हैं। इन तीन स्टॉक्स में अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है। ये स्टॉक्स आने वाले 2-3 हफ्तों में बाजार में निवेशकों को कमाई करवा सकते हैं। एक्सपर्ट ने ल्युपिन (Lupin), टीवीएस मोटर (TVS Motor) और इंडियन होटल्स (Indian Hotels) पर ट्रेडिंग सलाह दी है।

    अगले 2-3 हफ्तों के लिए 2 स्टॉक्स में चंदन तापड़िया ने खरीदारी और एक में बिकवाली की राय दीः


    Lupin: Buy | LTP: Rs 766.30 | Stop-Loss: Rs 730 | Target: Rs 820 | Return: 7 percent

    चंदन का कहना है कि यह कुल मिलाकर एक राइजिंग चैनल में आगे बढ़ रहा है। इसमें हाल ही में 720 रुपये के जोन सपोर्ट नजर आया है। ये जोन इसका 50 DEMA भी है। इसने 760 रुपये के निर्णायक होल्ड स्तर के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया है।

    उन्होंने कहा कि हमने इस फार्मा स्टॉक में अच्छी रिकवरी देखी है। यह 730 रुपये के सपोर्ट के साथ 800-820 रुपये के जोन की ओर बढ़ रहा है।

    Today's top brokerage Stocks: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स, बंधन बैंक, युनाइटेड स्पिरिट्स हैं ब्रोकरेज के रडार पर

    TVS Motor Company: Buy | LTP: Rs 1,039 | Stop-Loss: Rs 970 | Target: Rs 1,125 | Return: 8 percent

    तापड़िया का कहना है कि यह कैलेंडर वर्ष 2022 के सबसे मजबूत काउंटरों में से एक है। स्टॉक का मेजर ट्रेड पॉजिटिव है। लेकिन पिछले दो महीनों में यह 1,176 रुपये से 1,008 रुपये के स्तर करेक्ट हुआ है।

    इसने वाजिब मुनाफावसूली देखने को मिली है। अब रैली के अगले चरण की शुरुआत के लिए इसमें 1,000 रुपये के जोन में एक्युमुलेशन दिख रहा है। ऐसी स्थिति में यह स्टॉक 970 रुपये के सपोर्ट के साथ 1,100-1,125 रुपये के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

    Indian Hotels: Sell | LTP: Rs 304 | Stop-Loss: Rs 320 | Taret: Rs 270 | Return: 11 percent

    चंदन तापड़िया ने कहा कि स्टॉक ने पिछले 74 कारोबारी सत्रों में कंसोलिडेशन ब्रेकडाउन देखा है। इसमें डेली और वीकली स्केल पर ट्रिपल टॉप या मल्टीपल राउंडिंग टॉप फॉर्मेशन भी दिखा है।

    ये स्टॉक 310-315 रुपये के नीचे के स्तरों पर क्लोज हुआ है। यह इन लेवल्स के नीचे होल्ड कर सकता है। जिससे ये 270 रुपये के स्तर फिसल सकता है। इसमें 320 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस भी कम हो गया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।