Hot Stocks Today : Nifty में बीते हफ्ते 2 फीसदी मजबूती आई। शुक्रवार (8 सितंबर) को 19,800 जोन के ऊपर बंद हुआ। निफ्टी में हालिया रैली की कई वजहे हैं। G20 समिट का भी मार्केट के सेंटिमेंट पर पॉजिटिव असर पड़ा। अब निफ्टी की नजर 20,000 के लेवल पर है। यह बुल्स के लिए मुश्किल नहीं है। हाल में आई कई रैली को देखने के बाद ऐसा लगता है कि फ्रेश लॉन्ग पॉजिशन बनाने के लिए धैर्यपूर्वक मार्केट में गिरावट का इतंजार करना चाहिए। जहां तक सपोर्ट का सवाल है तो 19,700 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके टूटने पर निफ्टी को अगला सपोर्ट 19,600-19,500 पर मिलेगा। मार्केट का अंडरटोन पॉजिटिव दिख रहा है। 'गिरावट पर खरीदारी' की स्ट्रेटेजी अपनाने की सलाह है। साथ ही विदेश और देश से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए रखना जरूरी है। सेक्टोरल रोटेशन साफ तौर पर दिख रहा है।