Get App

Hot Stocks Today : एक्सिस बैंक, GSFC और AMI Organics के स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में दे सकते हैं शानदार मुनाफा

Hot Stocks Today : निफ्टी का इंटरमीडियट ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। यह अपने 50, 100 और 200-डे EMA से ऊपर बना हुआ है। वीकली चार्ट पर 14 वीक RSI 71.64 पर है। इससे यह पता चलता है कि यह बहुत ज्यादा ओवरबॉट नहीं है। ऐसे में इंटरमीडियट टर्म में इसमें तेजी की गुंजाइश है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 9:41 AM
Hot Stocks Today : एक्सिस बैंक, GSFC और AMI Organics के स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में दे सकते हैं शानदार मुनाफा
Hot Stocks Today : 19,800-20,000 के लेवल पर एग्रेसिव पुट राइटिंग देखने को मिली है। गिरावट की स्थिति में निफ्टी को 19,770-20,000 पर इंटरमीडियट सपोर्ट मिलेगा। अगले कुछ दिनों में करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि निफ्टी 20,600 के इंटरमीडियट टारगेट की तरफ कदम बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

Hot Stocks Today : Nifty  में पिछले तीन दिन से जारी तेजी पर 18 सितंबर को ब्रेक लगा। इसकी वजह विदेश से आने वाली खबरें थीं। निफ्टी 59 प्वाइंट्स गिरकर 20,133 पर बंद हुआ था। 17 सितंबर को विदेशी स्टॉक्स के प्रमुख सूचकांक गिरकर बंद हुए थे। पांच देशों के केंद्रीय बैंकों की बैठक से पहले निवेशक ग्रोथ को लेकर चिंतित हैं। ट्रेडर्स ने इस वजह से कुछ मुनाफावसूली की। केंद्रीय बैंकों की बैठक के नतीजों से पता चलेगा कि इनफ्लेशन को काबू में करने की उनकी कोशिशें कितनी कामयाब हुई हैं। इस बीच, निफ्टी का इंटरमीडियट ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। यह अपने 50, 100 और 200-डे EMA से ऊपर बना हुआ है। वीकली चार्ट पर 14 वीक RSI 71.64 पर है। इससे यह पता चलता है कि यह बहुत ज्यादा ओवरबॉट नहीं है। ऐसे में इंटरमीडियट टर्म में इसमें तेजी की गुंजाइश है।

डेरिवेटिव की बात करें तो 19,800-20,000 के लेवल पर एग्रेसिव पुट राइटिंग देखने को मिली है। गिरावट की स्थिति में निफ्टी को 19,770-20,000 पर इंटरमीडियट सपोर्ट मिलेगा। अगले कुछ दिनों में करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन हमारा मानना है कि निफ्टी 20,600 के इंटरमीडियट टारगेट की तरफ कदम बढ़ाएगा। ट्रेडर्स को गिरावट आने पर लॉन्ग एक्युमुलेट करने की सलाह है। इसके लिए क्लोजिंग बेसिस पर 19,770 पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

पिछले हफ्ते Nifty Midcap और Smallcap सूचकांकों का प्रदर्शन Nifty के मुकाबले कमजोर रहा। हमारा मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में इनका प्रदर्शन कमजोर बना रहेगा। उसके बाद ही इनमें फिर से तेजी देखने को मिलेगी। फिलहाल हमारी सलाह लार्जकैप को वरीयता देने की है।

सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट नंदीश शाह का मानना है कि मौजूदा माहौल में कुछ स्टॉक्स में मुनाफा कमाने के मौके दिख रहे हैं। उन्होंने निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें