Hot Stocks Today : एवरेडी, Indian Bank और एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग के स्टॉक्स में 14.5% फीसदी तक कमाई हो सकती है

Hot Stocks Today : शॉर्ट टर्म में निफ्टी में ट्रेंड कमजोर है। इसमें 5, 11 और 20-डे EMA से नीचे कारोबार हो रहा है। डेरिवेटिव साइड में 19,400-19,500 लेवल पर एग्रेसिव कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसलिए तेजी की स्थिति में 19,400-19,500 को निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस लेवल माना जा सकता है। इसके पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस 19,645 होगा

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks Today : निफ्टी के लिए पॉजिशनल सपोर्ट 19,100 पर हो सकता है। निफ्टी 19,100-19,645 की रेंज में है। इसके 19,645 के ऊपर या 19,100 के नीचे बंद होने पर ही क्लियर ट्रेंड मिलेगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty में दो दिन से जारी गिरावट पर 21 अगस्त को ब्रेक लगा। यह मेटल्स, पावर और आईटी स्टॉक्स में खरीदारी से 83.5 अंक चढ़कर 19,394 पर बंद हुआ। शॉर्ट टर्म में निफ्टी में ट्रेंड कमजोर है। इसमें 5, 11 और 20-डे EMA से नीचे कारोबार हो रहा है। डेरिवेटिव साइड में 19,400-19,500 लेवल पर एग्रेसिव कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसलिए तेजी की स्थिति में 19,400-19,500 को निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस लेवल माना जा सकता है। इसके पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस 19,645 होगा। पिछले हफ्ते का लो 19,253 का लेवल था। यह निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट लेवल है।

    निफ्टी के लिए पॉजिशनल सपोर्ट 19,100 पर हो सकता है। निफ्टी 19,100-19,645 की रेंज में है। इसके 19,645 के ऊपर या 19,100 के नीचे बंद होने पर ही क्लियर ट्रेंड मिलेगा। पॉजिशनल ट्रेडर्स को निफ्टी में 19,100 के स्टॉपलॉस के साथ क्लोजिंग बेसिस पर लॉन्ग बनाए रखने की सलाह है। 2023-22 में मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इनमें 21 फीसदी उछाल आया है, जबकि इस दौरान निफ्टी 7 फीसदी ही चढ़ा है। निफ्टी में करेक्शन के दौरान भी मिडकैप और स्मॉलकैप का बेहतर प्रदर्शन जारी है। हमें आने वाले हफ्तों में इनमें तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें : इस कंपनी ने खरीदे Adani Enterprises के शेयर, बढ़ गई प्रमोटर्स की हिस्सेदारी


    सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट नंदीश शाह का मानना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति में कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से मुनाफा हो सकता है। उन्होंने शॉर्ट टर्म के लिए निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है:

    Indian Bank

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (एलटीपी) 408 रुपये है। इसमें 385 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 432-450 रुपये है। इस स्टॉक में 2-3 हफ्तों में 10 फीसदी तक मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। Indian Bank के स्टॉक के वीकली और मंथली चार्ट पर ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम भी अच्छा रहा। मोमेंटम ओसिलेटर्स RSI और MFI स्लोपिंग अपवॉर्ड्स में हैं। यह वीकली चार्ट पर 60 के ऊपर बने हुआ है। यह इस स्टॉक में करेंट अपट्रेंड में मजबूती का संकेत है। सरकारी बैंकों में शॉर्ट और मीडियम टर्म चार्ट पर स्ट्रेंथ दिख रहा है।

    Antony Waste Handling Cell

    इस शेयर में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 351 रुपये है। इसमें 320 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 380-402 रुपये है। Antony Waste के शेयर में शॉर्ट टर्म में 14.5 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। डेली और वीकली चार्ट पर इस शेयर ने ब्रेकआउट किया है। इससे यह हायर वॉल्यूम के साथ 335 रुपये के मल्टीपल टॉप रेसिस्टेंस से ऊपर पहुंच गया है। वीकली चार्ट पर भी इसने डाउनवॉर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट किया है। RSI (11) और MFI(10) जैसे ओसिलेटर्स स्लोपिंग अपवॉर्ड्स में हैं। ये वीकली चार्ट पर 60 के ऊपर बने हुए हैं। इससे इस शेयर में स्ट्रेंथ का संकेत मिलता है।

    Eveready Industries

    इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 374 रुपये है। इसमें 350 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 400-420 रुपये है। इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। Eveready Industries के स्टॉक ने डेली चार्ट पर ब्रेकआउट किया है। इस दौरान वॉल्यूम ज्यादा रहा है। इस स्टॉक ने वीकली लाइन चार्ट पर डाउनवॉर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट किया है। इस स्टॉक का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि यह अपने अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। Plus DI में Minus DI से ऊपर कारोबार हो रहा है, जबकि ADX लाइन 25 के ऊपर है। इससे इस स्टॉक में आने वाले दिनों में तेजी बढ़ने की संभावना दिख रही है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।