Hot Stocks Today : Nifty ने हाल में कुछ मजेदार प्राइस एक्शन दिखाए हैं। इसे 19,230 पर सपोर्ट मिला, जो पिछले महीने का लो लेवल है। इस लेवल पर खरीदारी देखने को मिली। इससे लोअर लेवल पर जबर्दस्त डिमांड का पता चलता है। लेकिन, वीकली और डेली चार्ट्स को एनालाइज करने पर मिलेजुले संकेत दिख रहे हैं। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने हायर हाई-हायर लो पैटर्न बनाया है। यह बुलिश ट्रेंड का संकेत है। लेकिन, डेली चार्ट पर इसे अपने 20-डे SMA पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा। बॉडी के मामले में इसने बेयरिश इनगल्फिंग कैंडल पैटर्न बनाया। इससे हायर लेवल पर बिकवाली के दबाव (selling pressure) का पता चलता है। इससे शॉर्ट से मीडियम टर्म में अनिश्चितता का संकेत मिलता है।
मोमेंटम इंडिकेटर RSI नीचे जा रहा है। यह डेली चार्ट पर 50 से नीचे बना हुआ है। इससे शॉर्ट टर्म में निफ्टी में पॉजिटिव मोमेंटम कमजोर होने का संकेत मिलता है। निफ्टी के लिए 19,234 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है, जो पिछले महीने का लो है। इसके टूटने पर 18,887 पर सपोर्ट मिलेगा। तेजी की स्थिति में पहला रेसिस्टेंस 19,645 पर दिख रहा है। यह पिछले तीन हफ्तों का हाई है। इसे पार करने के बाद19,991 पर रेसिस्टेंस मिलेगा, जो निफ्टी का ऑल टाइम हाई है।
उपर्युक्त स्थितियों से ऐसा लगता है कि निफ्टी अभी सीमित दायरे में है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में यह दायरा 19,234 से 19,645 का है। निफ्टी के अगले सपोर्ट लेवल से नीचे जाने पर यह 18,887 की तरफ बढ़ सकता है।
GEPL Capital का मानना है कि अभी कुछ स्टॉक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कुछ स्टॉक्स के नाम बताए हैं, जिन पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है:
Mahindra Holidays and Resorts India
इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 395.60 रुपये है। इसमें 380 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 440 रुपये है। Mahindra Holidays के स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 11 फीसदी तक की कमाई हो सकती है। इस स्टॉक के राइजिंग चैनल में लगातार तेजी दिख रही है। इससे यह हायर हाई हायर लो बना रहा है। यह बुलिश सेंटिमेंट का संकेत है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस स्टॉक ने इनवर्स हेड एंड शॉल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट दिखाया है। यह अपट्रेंड का संकेत है। यह स्टॉक लगातार अपने 12-डे EMA से ऊपर बना रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर MACD भी रेंज ट्रांजिशन का संकेत देता है। इसका मतलब है कि स्टॉक में तेजी का ट्रेंड जारी रहेगा।
इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 582.55 रुपये है। इसमें 560 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 660 रुपये है। इस शेयर में अगले 2-3 हफ्तों में 13 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। Sun Tv के शेयर ने मल्टी-ईयर रेसिस्टेंस लेवल से ब्रेकआउट किया है। करीब 574 का लेवल अक्टूबर 2018 से ही इसके लिए एक बाधा बना हुआ था। इस अपट्रेंड के साथ वॉल्यूम भी बढ़ता दिखा है। इससे पता चलता है कि इस शेयर में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी है। डेली चार्ट्स पर Saucer Pattern ब्रेकआउट देखने को मिला है, जिससे इस शेयर में तेजी की संभावना को मजबूती मिलती है। यह शेयर अपने 12-ड और 26-डे EMA से ऊपर बना हुआ है। MACD में भी पॉजिटिव ट्रेंड दिखा है। इसने अपने बेसलाइन से अच्छा क्रॉसओवर दिया है।
इस स्टॉक में निवेश की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 2,464 रुपये है। इसमें 2,320 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 2,825 रुपये है। इसमें अगले 2-3 हफ्तों में 17 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। Mphasis के स्टॉक में अभी 52 हफ्तों के हाई पर ट्रेडिंग हो रही है। इससे मीडियम से लॉन्ग टर्म में इसमें पॉजिटिव सेंटिमेंट का पता चलता है। इसके अलावा इसने अच्छे ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ बुलिश फ्लैग पैटर्न ब्रेकआउट दिया है। यह अपट्रेंड जारी रहने का संकेत है। डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन पैटर्न से ब्रेकआउट दिखा है। इस स्टॉक में 2,220 के प्राइस लेवल से चेंज इन पॉलरिटी (CIP) देखने को मिली है। यह मार्केट डायनेमिक्स में संभावित बदलाव का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI ऊपर जा रहा है। यह 65 के लेवल के ऊपर बना हुआ है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।