Hot Stocks Today : मार्केट 26 दिसंबर को मजबूती के साथ बंद हुए। इसमें Reliance Industries, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank का हाथ रहा। Sensex 230 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 71,337 पर बंद हुआ। Nifty 92 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 21,441 पर क्लोज हुआ। Nifty Bank में 233 प्वाइंट्स की मजबूती आई। यह 47,725 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 293 की तेजी के साथ 45,388 पर क्लोज हुआ। निफ्टी के 21,500 की तरफ बढ़ने पर प्रॉफिट-बुकिंग देखने को मिली। हालांकि, निफ्टी ने 21,000 के लेवल से स्ट्रॉन्ग रिकवरी दिखाई है, लेकिन बुलिश मोमेंटम जारी रहने के लिए इसका 21,500-21,600 के सप्लाई जोन से बाहर निकलना जरूरी है। बैंक निफ्टी के लिए 48,000-48,200 जोन में रसिस्टेंस दिख रहा है। गिरावट की स्थिति में 47,00-46,800 जोन में स्ट्रॉन्ग डिमांड है।