Hot Stocks Today : Nifty में 27 दिसंबर को शानदार तेजी आई। पुट राइटर्स ने 21,500 पर बड़ी पॉजिशन बनाई है। इसके अलावा डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट देखने को मिला। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) एक बुलिश क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है। निफ्टी के लिए तेजी की स्थिति में 21,750-21,800 की रेंज दिख रही है। सपोर्ट लेवल 21,500 प्वाइंट्स है। हाल में Bank Nifty में डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट दिखा है। यह लगातार अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। इसके लिए तेजी की स्थिति में 48,500 और 48,800 के टारगेट्स दिख रहे हैं। 48,000 सपोर्ट बेस होगा।