Hot Stocks Today : Nifty में तेजी का रुख जारी रहा। बीते हफ्ते यह 0.34 फीसदी चढ़कर 19,800 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। ट्रेडर्स खासकर इंडेक्स ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स के लिए बीता हफ्ता चैलेंजिंग रहा। इसकी वजह ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं बल्कि अच्छे वॉल्यूम का अभाव था। पूरे हफ्ते 19,850-19,900 के जोन के करीब रेसिस्टेंस देखने को मिला। यह पिछला स्विंग हाई है। मोमेंटम की शुरुआत के लिए इस लेवल से ऊपर ब्रेकथ्रू जरूरी है। ऐसा होने पर निफ्टी शॉर्ट टर्म में 20,000 की तरफ कदम बढ़ा सकता है। बीते हफ्ते प्राइसेज ने एक अहम ट्रेंडलाइन रेसिस्टेंस को पार किया। इससे गिरावट पर खरीदारी देखने को मिली। 19,580-19,500 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। प्राइसेज ने 19,700 के लेवल को भी डिफेंड किया।
