Hot Stocks Today : Nifty 2 जनवरी को गिरकर बंद हुआ। लेकिन, यह दिन के लो लेवल से काफी हद तक रिकवर करने में सफल रहा। निफ्टी ने अपनी पॉजिशन 21,600 प्वाइंट्स से ऊपर बनाए रखी। इसकी क्लोजिंग 82 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 21,660 पर हुई। उधर, Sensex 379 प्वाइंट्स गिरकर 71,892 पर बंद हुआ। Nifty Bank 521 प्वाइंट्स गिरकर 47,713 पर क्लोज हुआ। मिडकैप इंडेक्स 73 प्वाइंट्स गिरकर 46,400 रुपये पर बंद हुआ। Nifty 21,800 के रेसिस्टेंस लेवल के करीब बना हुआ है। 21,500 इसके लिए नेक्स्ट सपोर्ट लेवल है। इस लेवल के नीचे जाने पर इसे नेक्स्ट सपोर्ट 21,350 पर मिलेगा। मार्केट के उतार-चढ़ाव के साथ सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। Bank Nifty को 48,000 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इस लेवल के टूटने पर पहले 47,200 और फिर 47,000 पर सपोर्ट मिलेगा।