Hot Stocks Today : ये तीन स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में कर सकते हैं मालामाल, जानिए एक्सपर्ट ने क्यों दी है निवेश की सलाह

Hot Stocks Today : अब निफ्टी अपने करीब सभी शॉर्ट टर्म एवरेजेजे के ऊपर है। मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। 29 नवंबर को डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट के बाद बुल्स मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। Nifty Midcap Nifty और Smallcap सूचकांकों में भी लगातार तेजी दिख रही है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी में बुल्स की जबर्दस्त वापसी हुई है। 29 नवंबर को यह 700 प्वाइंट्स से ज्यादा चढ़ा। अभी यह स्ट्रॉन्ग बाइंग मोड में है। इसने 44,000 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना लिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty में अच्छी तेजी दिखी। 29 नवंबर को डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट के बाद बुल्स मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। अब निफ्टी अपने करीब सभी शॉर्ट टर्म एवरेजेजे के ऊपर है। मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। Bank Nifty में भी अच्छी रिकवरी आई है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी अगर 19,850 से नीचे नहीं जाता है तो यह 20,450-20,500 की तरफ कदम बढ़ा सकता है। बैंक निफ्टी में बुल्स की जबर्दस्त वापसी हुई है। 29 नवंबर को यह 700 प्वाइंट्स से ज्यादा चढ़ा। अभी यह स्ट्रॉन्ग बाइंग मोड में है। इसने 44,000 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट बना लिया है। Nifty Midcap Nifty और Smallcap सूचकांकों में भी लगातार तेजी दिख रही है। इस वजह से दोनों की सूचकांक नई मंजिल की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।

    LKP Securities के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट रूपक डे का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने शॉर्ट टर्म के लिए निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है:

    Gujarat Gas

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 433.55 रुपये है। इसमें 423 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 465 रुपये है। Gujarat Gas के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 7 फीसदी कमाई हो सकती है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने हालिय कंसॉलिडेशन से आगे निकल गया है। इससे इस स्टॉक को लेकर सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ है। इसने अहम मूविंग एवरेज को भी पार किया है। शॉर्ट टर्म में मोमेंटम मजबूत बने रहने की उम्मीद है। गिरावट की स्थिति में इसमें खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ जाएगी। 423 रुपये से नीचे जाने पर ह स्टॉक कंसॉलिडेशन फेज में जा सकता है।


    यह भी पढ़ें : Charlie Munger के इन 3 निवेश मंत्र को जान लीजिए तो आप करोड़ों कमा सकते हैं

    Chambal Fertilisers & Chemicals

    इस शेयर को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 319 रुपये है। इसमें 305 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 338 रुपये है। इस शेयर पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 6 फीसदी कमाई हो सकती है। Chambal Fertilisers के स्टॉक ने फॉलिंग वेज पैटर्न से ब्रेकआउट के बाद बुलिश ट्रेंड रिवर्सल दिखाया है। इसमें एक अहम सपोर्ट लेवल से मजबूती दिखी है। अभी इसमें इसके अहम लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेजे से ऊपर ट्रेड हो रहा है। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है। इससे अपवॉर्ड मोमेंटम का संकेत मिलता है।

    Quess Corp

    इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 500 रुपये है। इसमें 482 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 540 रुपये है। Quess Corp के शेयरों पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 8 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। Quess Corp के स्टॉक ने कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट के बाद शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इसमें 485 रुपये के सपोर्ट लेवल से ऊपर जाने की ताकत दिखी है। अभभी इसमें इसके लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेज से ऊपर ट्रेड हो रहा है। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है। इनवेस्टर्स 490-500 की रेंज में इस स्टॉक पर दांव लगा सकते हैं।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।