Hot Stocks Today : ये दो स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में आपको कर देंगे मालामाल, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

Hot Stocks Today : बुल्स की पकड़ लगातार पांचवें हफ्ते मार्केट पर देखने को मिली। इस हफ्ते के लिए निफ्टी के लिए अब पहला सपोर्ट 20,150-20,100 पर दिख रहा है। दूसरा सपोर्ट 20,000-19,950 पर दिख रहा है। तेजी की स्थिति में निफ्टी 20,400-20,500 तक जाने की कोशिश करेगा

अपडेटेड Dec 04, 2023 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
Hot Stocks Today : बाजार में आने वाली हर गिरावट बुल्स के लिए अच्छी रहेगी। लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी जारी रह सकती है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks Today : Nifty  ने 1 दिसंबर को खत्म हफ्ते में शानदार तेजी दिखाई। निफ्टी 2.39 फीसदी चढ़ने के बाद 20,268 प्वाइंट्स की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बुल्स की पकड़ लगातार पांचवें हफ्ते मार्केट पर देखने को मिली। इस हफ्ते के लिए निफ्टी के लिए अब पहला सपोर्ट 20,150-20,100 पर दिख रहा है। दूसरा सपोर्ट 20,000-19,950 पर दिख रहा है। तेजी की स्थिति में निफ्टी 20,400-20,500 तक जाने की कोशिश करेगा। बाजार में आने वाली हर गिरावट बुल्स के लिए अच्छी रहेगी। लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी जारी रह सकता है। हालांकि, यह तेजी उतनी नहीं होगी, जितनी हम पिछले कुछ महीनों में देख चुके हैं।

    ब्रोकरेज फर्म Angel One के सीनियर एनालिस्ट Osho Krishan का कहना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में शानदार कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है :

    Godrej Consumer Products

    इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,025.40 रुपये है। इसमें 985 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,080 रुपये है। Godrej Consumer के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में 5 फीसदी कमाई हो सकती है। पिछले कुछ सत्रों में गोदरेज कंज्यूमर के स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। यह डेली चार्ट पर अपने EMA से ऊपर बना हुआ है। इसने डिसेंडिंग स्लोप पोस्ट की नेकलाइन को रिटेस्ट किया है। इस स्टॉक को लेकर बुलिश आउटलुक दिख रहा है। ऐसे में इसमें नियर टर्म में अच्छी तेजी दिख सकती है।


    यह भी पढ़ें : BJP की जीत से पॉलिटिकल रिस्क की चिंता खत्म, स्टॉक मार्केट में आएगी शानदार तेजी

    Havells India

    इस शेयर को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,312.45 रुपये है। इसमें 1,278 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,380 रुपये है। Havells India के स्टॉक पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 5 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। इस स्टॉक में 200 SMA से स्ट्रॉन्ग रिबाउंड दिखा है। डेली चार्ट पर यह अपने 21 DEMA के नजदीक पहुंच गया है। इस स्टॉक ने अहम सपोर्ट जेन पर 'कप एंड हैंडल' पैटर्न का फॉर्मेशन दिखाया है। यह इस स्टॉक के लिए स्ट्रॉन्ग रिवर्सल प्वाइंट हो सकता है। ओसिलेटर्स की बात करें तो इस स्टॉक ने ओवरसोल्ड टेरिटरी से पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है। नियम टर्म में मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।