Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार 8 मई को भी गिरावट का रुख जारी है। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल, बुल्स और बेयर्स के बीच बाजार पर पकड़ बनाने की लड़ाई जारी हैं और बेंचमार्क इंडेक्स का ट्रेंड न तो बहुत बुलिश है और न ही बहुत बेयरिश। सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट, ओम मेहरा ने बताया कि निफ्टी के लिए वीकली चार्ट पर 22,220 का स्तर काफी अहम है। इससे नीचे जाने पर इंडेक्स फिर 22,000 तक गिर सकता है। वहीं ऊपर की ओर इसे 22,600 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल निफ्टी ने अपने 20-दिनों के डेली मूविंग एवरेज (DMA) को तोड़ दिया है, जिसके चलते बिकवाली शुरू हुई है। मेहरा ने कहा कि 22,000 से 22,550 के स्तर के बीच बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।
इसके साथ ही ओम मेहरा ने 3 स्टॉक्स भी बताए, जिन पर दांव लगाकर निवेशक शॉर्ट-टर्म में 7% तक कमाई कर सकते हैं-
1. एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts)
इसका RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी 58 के स्तर पर आराम से कायम है और धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो स्टॉक में मजबूती का संकेत दे रहा है। इसके अलावा डेली चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न बना है, जो बुलिश सेटअप की पुष्टि करता है। इस देखते हुए इस शेयर को 4,660 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
2. भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1,370 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 1,240 रुपये पर लगाने की सलाह दी जाती है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 6.5 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। भारती एयरटेल ने अच्छे सुधार के बाद मजबूत बेस बनाया है। पिछले दो कारोबारी सत्र से स्टॉक अपने सपोर्ट स्तर के पास कंसॉलिडेट हो रहा है।
फिलहाल शेयर अपने 20-दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर बना हुआ है। बोलिंगर बैंड में कमी आई है, जो अस्थिरता के घटने का संकेत देता है। 1,298 रुपये से ऊपर का संभावित ब्रेकआउट इस शेयर में ट्रेडर्स की दिलचस्पी को और बढ़ा सकता है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इस शेयर को 1,286 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
3. नेस्ले इंडिया (Avenue Supermarts)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 2,670 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 2,430 रुपये पर लगाने की सलाह दी जाती है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 6.4 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। नेस्ले इंडिया का स्टॉक कई हफ्तों से कंसॉलिडेशन के दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद इसमें एक नए सिरे से मोमेंटम दिख रहा है और एक बड़े टाइमफ्रेम पर यह मजबूत बेस बना रहा है। साथ ही स्टॉक का भाव 20-दिनों के डेली मूविंग एवरेज (DMA) से ऊपर बना हुआ है, जो इसमें मजबूती की ओर इशारा कर रहा है।
MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) डेली चार्ट में पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखा है, जबकि आरएसआई 50 के स्तर पर है। अच्छे वॉल्यूम के साथ कीमत 2,500 रुपये के स्तर से ऊपर बनी हुई है, जो शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के बीच खरीदारी की बढ़ी दिलचस्पी का संकेत देती है। इस देखते हुए इस शेयर को 2,509 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।